बड़े मियां छोटे मियां का टीजर रिलीज, दमदार किरदार में अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का बहुप्रतीक्षित टीजर रिलीज हो गया है।

1 मिनट 38 सेकंड के इस टीजर में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। दोनों मिलकर हिन्दुस्तान के दुश्मनों से लड़ते दिखाई दे रहे हैं।

बड़े मियां छोटे मियां' साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। लोगों को इस फिल्म से काफी उम्मीदे थीं, लेकिन टीजर देखने के बाद वे निराश हो गए हैं।

मेकर्स ने टीजर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। टीजर के अंत में दिखाया जाता है कि ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

बता दें, ईद 2024 के मौके पर अजय देवगन की 'मैदान' भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यानी बॉक्स ऑफिस पर इस बार अक्षय कुमार, अजय देवगन के साथ भिड़ते दिखाई देंगे।

बड़े मियां छोटे मियां दर्शकों के दिल के बहुत करीब है और इस सामूहिक मनोरंजन के सभी मनोरंजक तत्वों को दर्शकों तक लाना एक कठिन और सुखद अनुभव था।

सबसे बढ़कर, ईद 2024 के लिए इसकी रिलीज तय होने के कारण, यह निश्चित रूप से दर्शकों के लिए पावर-पैक मनोरंजन के साथ त्योहार का आनंद लेने का मौका होगा।

विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की फिल्म क्रैक जीतेगा तो जिएगा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस एक्शन फिल्म में कुछ सीन हैरतंगेज करने वाले हैं। फिल्म का रिव्यू पढ़िए और जानिए कैसी है फिल्म।

Next