बार-बार रिजेक्ट हुईं पर हार नहीं मानी, आज हैं दुनिया की सबसे महंगी अभिनेत्री

स्कारलेट जोहानसन का जन्म 22 नवंबर 1984 को मैनहेटन न्यूयॉर्क में हुआ था। उनका पूरा नाम स्कारलेट इनग्रिड जोहानसन है।

उनकी मां यहूदी थीं और पिता डेनमार्क से थे। पिता पेशे से आर्किटेक्ट थे और मां प्रोड्सर थीं।

स्कारलेट को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। जब वे काफी छोटी थीं तभी से आइने के सामने घंटों खड़े होकर अभिनय किया करती हैं।

वे रोने की कोशिश भी किया करती थीं और जब तक उन्हे असली में रोना ना आ जाए तब तक वहीं खड़ी रहती थीं।

एक्टिंग का इस कदर जुनून होने के बावजूद उन्हें कई बार कई जगह रिजेक्शन देखने पड़े थे। स्कारलेट पहली बार में ही सफल नहीं हो पाईं थीं।

धीरे-धीरे उन्हें विज्ञापन में काम मिलने लगा। उन्होंने कुछ दिन थिएटर में भी एक्टिंग की। इसके बाद 1993 में वे एक लेट नाइट टीवी शो में भी नज़र आईं थीं।

‘नॉर्थ’ से उन्होंने अपना फिल्मी डेब्यू किया जो 1994 में रिलीज़ हुई थी। उनका काम लोगों को पसंद आया और फिर उन्हें कई लीड रोल भी करने को मिले।

अपने पहले लीड रोल में वे एक प्रेग्नेंट टीनेजर के किरदार में दिखाई दी थीं। फिल्म ‘लॉस्ट इन ट्रांसलेशन’ से उन्हें हॉलीवुड में एक नई पहचान मिली।

इस समय वे केवल 18 साल की थीं। क्रिटिक्स से इस किरदार के लिए उन्हें खूब तारीफ मिली थी।

‘गर्लविद द पर्ल रिंग’ में लीड रोल निभाने के लिए ऑडिशन चल रहे थे। स्कारलेट ने इस ऑडिशन में भी हिस्सा लिया और करीब 150 अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ लीड रोल अपने नाम कर लिया।

इंस्टाग्राम पर वाणी कपूर का सेंसेशनल लुक

Next