लिपस्टिक लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगा स्मूद लुक

लिपस्टिक हर लड़की के मेकअप का बेहद ही जरूरी हिस्सा है।

चाहे ऑफिस हो या पार्टी लड़कियां कहीं जाने से पहले लिपस्टिक लगाना कभी नहीं भूलतीं।

तो आइए देर ना करते हुए आपको लिपस्टिक लगाने का सही तरीका बताते हैं।

जब भी लिपस्टिक लगाने की शुरुआत करें तो हमेशा लिप्स के बीच वाले हिस्से से करें।

लिपस्टिक लगाते समय सबसे पहले लिपबाम लगाएं।

अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो मैट लिपस्टिक हटने लगेगी। इसीलिए पहले लिपबाम लगाएं।

कई मैट लिपस्टिक काफी ड्राई होती है। अगर इसका एक कोट आप लगाती हैं तो लिप्स सूखे लगते हैं। इसी के चलते लिपस्टिक के हमेशा दो ही कोट लगाएं।

लिपस्टिक लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि पुरानी एक्स्पायर लिपस्टिक आपके होंठों पर एलर्जी का कारण बन सकती है।

दिल्ली के लाल किले में लाहौरी गेट क्यों?

Next