सेहत के लिए फायदेमंद ही नहीं नुकसानदायक भी हो सकते हैं काले अंगूर, जानें इन्हें खाने के नुकसान

काले अंगूर कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये डाइट्री फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ए, सी, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं।

यह आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

काले अंगूर खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।

हृदय रोगों के खतरे को कम करते हैं और दिल को स्वस्थ रखते हैं।

इनका सीमित मात्रा में सेवन ही सेहत के लिए लाभकारी होता है। अगर आप 200-250 ग्राम से अधिक काले अंगूर रोज खाते हैं, तो इससे कुछ लोगों को दस्त की समस्या हो सकती है।

अधिक काले अंगूर खाने से कुछ लोगों को खांसी, मुंह में सूखापन और सिरदर्द आदि जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

वहीं, जिन लोगों को काले अंगूर से एलर्जी है, वे अगर इनका सेवन करते हैं,  तो त्वचा में खुजली, दाने और कई अन्य तरह की एलर्जी हो सकती है।

सेहत के लिए वरदान हैं मोरिंगा के पत्ते, जानें इसे खाने के बेहतरीन फायदे

Next