क्या आप जानते हैं इत्र, परफ्यूम के बीच का अंतर

शरीर को खुशबूदार बनाने और मन को आनंदित करने के लिए इत्र, परफ्यूम, जैसी कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता हैं।

लेकिन सब एक नहीं होते। इन सभी चीजों का अर्थ भी अलग है और इनका इस्तेमाल भी।

सबसे पहले तो बता दें कि इन सभी का केमिकल कंपोजिशन भी अलग होता है। इन सभी चीजों को अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है

1. क्या होता है इत्र?

इत्र की सबसे खास बात ये होती है कि इसमें किसी तरह का अल्कोहल नहीं होता है।

इत्र की खुशबू सबसे तेज होती है। इसकी सिर्फ कुछ बूंदें ही काफी होती हैं।

इसे नेचुरल चीजों से ही बनाया जाता है जैसे जड़ी-बूटियां, मसाले, फूल, फल  आदि। इत्र एक तरह से इन चीजों का बहुत ही फिल्टर्ड नेचुरल ऑयल होता है।

क्या होता है परफ्यूम?

परफ्यूम और इत्र के बीच का सबसे बड़ा अंतर इसमें मौजूद अल्कोहल ही होता है।

इसकी कंसिस्टेंसी इत्र की तुलना में थोड़ी पतली होती है। इसे सीधे शरीर पर छिड़कने की जगह कपड़ों पर छिड़का जाता है।

परफ्यूम या इत्र...दोनों में क्या है बेस्ट

इत्र और परफ्यूम में एक और बड़ा अंतर यह है कि इत्र की खुशबू कई दिनों तक  बनी रहती है, जबकि परफ्यूम की खुशबू, कुछ घंटों के बाद ही खत्म हो जाती है.