भारत के 5 व्यंजन जिन्हें दुनियाभर में लोग पसंद करते हैं, एक तो हर गली मोहल्ले में बिकता है

दाल मखनी- भारतीय खाने में दाल मखनी को दुनियाभर में लोग पसंद करते हैं। मक्खन के साथ दाल को काफी देर तक पकाया जाता है और फिर इसमें डाले जाते हैं खुशबूदार मसाले, जो दाल मखनी के स्वाद को कई गुना बढ़ा देते हैं। विदेशों में भी लोग दाल मखनी का स्वाद खूब पसंद करते हैं।

चाट- भारत की चाट वाकई बहुत स्वादिष्ट होती है। सिर्फ चाट की ही भारत में हजारों वैरायटी हैं। टिक्की, दही भल्ला, भल्ला पापड़ी, गोल गप्पे, कचौड़ी और पकौड़े तक हर शहर में आपको कुछ न कुछ स्पेशल चाट खाने को मिल जाएगी। विदेशों में भी लोग भारत की इन चाट के दीवाने हैं। लोगों को गोलगप्पे खाना भी खूब पसंद आता है।

समोसा- भारत के समोसे की चर्चा दुनियाभर में होती है। समोसा एक ऐसा फूड है जो आपको भारत के हर गली मोहल्ले में किसी न किसी दुकान पर जरूर मिल जाएगा। पार्टी हो या शादी समोसा जरूर सर्व किया जाता है। आलू की फिलिंग और ऊपर से मैदा की मोटी लेयर में लिपटा समोसा हर जगह आसानी से मिल जाता है। विदेशी भी समोसा खाना खूब पसंद करते हैं।

मक्का की रोटी सरसों का साग- विदेशों में मक्का की रोटी और सरसों का साग भी लोग खाना पसंद करते हैं। भले ही ये भारत के पंजाब का फेमस खाना हो, लेकिन मक्का और बाजरा की रोटी हर जगह खाई जाती है। मक्का की रोटी को मिस्सी रोटी के नाम से भी लोग बनाकर खाते हैं।

डोसा इडली- विदेशों में भारत के साउथ इंडियन खाने को भी लोग शौक से खाते हैं। खासतौर से इडली और डोसा खाना लोगों को खूब पसंद होता है। साउथ इंडियन खाने में लोग उत्तपम और उपमा भी खाते हैं। साउथ की पूरनपोली भी लोग बड़े चाव के साथ खाते हैं। इन चीजों को विदेशों में भी लोग पसंद करते हैं।