क्यों हो रहे हैं रणवीर अलाहाबादिया ट्रोल ?

मां-बाप पर रणवीर अलाहाबादिया के अश्लील सवाल से मचा बवाल, लोग- बोले ठरकी का नकाब हट गया

– समय रैना के डार्क कॉमेडी शो पर जाना रणवीर अलाहबादिया को भारी पड़ा। भावनाओं में बहकर वह कुछ ऐसा बोल गए जिस पर सोशल मीडिया में उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

हाल ही में वह समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट पर गए थे। यह शो अपनी कॉन्ट्रोवर्शियल कॉमेडी के लिए जाना जाता है। समय के शो पर पहुंचकर रणवीर ने कंटेस्टेंट से 'पेरेंट्स के सेक्स' पर ऐसा सवाल किया कि लोग भड़क गे हैं। लोग अब इस तरह के शोज पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं।

इंडियाज गॉट लैटेंट में समय रैना के साथ कई सिलेब्रिटी जज होते हैं। यहां कंटेस्टेंट अपनी स्किल्स दिखाते हैं। जज उन लोगों को रेट करते हैं और रोस्ट करते हैं। कई बार कंटेस्टेंट्स भी जजेज पर पलटवार कर देते हैं। कंटेस्टेंट को गेस करना होता है कि उन्हें कितना स्कोर मिला होगा। अगर वे सही गेस करते हैं तो जीत जाते हैं।