गुरूवार, सितम्बर 28, 2023
27.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमLATESTWWE News : ये WWE Superstars कमाई के मामले में हैं नंबर...

WWE News : ये WWE Superstars कमाई के मामले में हैं नंबर 1, जानिए कितनी है Roman Reigns और Brock Lesnar की कमाई

- Advertisement -

WWE Top Rich Wrestlers : Cricket और Football से कमाई करने वाले तो कई खिलाड़ियों के नाम आपने सुना होगा। लेकिन, WWE में भी कुछ ऐसे सुपरस्टार्स मौजूद हैं जिनकी कमाई सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इन सुपरस्टार्स के फैंस भी खूब दीवाने हैं। यही कारण है कि WWE भी इन रेसलर्स पर हमेशा से भरोसा करता आया है। साथ ही इनकी कमाई को भी बढ़ाता आया है। कंपनी इन स्टार्स के सहारे ही जबरदस्त कमाई कर रही है और रेसलर्स को उनके हिस्से का ईनाम भी दे रही है।

यह भी सच है कि कंपनी इस सुपरस्टार्स के दम पर ही तेजी से आगे बढ़ी है। विदेशों में छोड़ भी दें तो भारत में ही WWE देखने वाले प्रशंसकों की संख्या करोड़ों में है। इसी को देखते हुए कंपनी ने भी उन रेसलर्स को खूब पुश किया है। बात चाहे अंडरटेकर के बाद भारत के सबसे पसंदीदा रेसलर्स रोमन रेंस की करें या फिर ब्रॉक लैसनर की। ये सभी सुपरस्टार्स अपने फैंस के दम पर ही टॉप में बने हुए हैं और कंपनी से मोटी सैलरी भी उठाते हैं। आज हम आपको ऐसे कुछ टॉप रेसलर्स से मिलवाते हैं जिनकी कमाई आपको हैरान कर देगी।

1 ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर वर्षों से WWE की सेवा कर रहे हैं। उनकी भारत में भी बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है। वे मौजूदा दौर के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं। कंपनी में 20 साल से ज्यादा उन्हें हो गए है। यह भी सच है कि वो जब भी रिंग में आते हैं तो WWE को मोटी कमाई होती है। हाल ही में डेव मैल्टज़र ने साल 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट का खुलासा किया था, जिसमें लैसनर का नाम सबसे ऊपर था।

लैसनर की सालाना सैलरी करीब 5 मिलियन डॉलर है। पिछले कुछ सालों से वो पार्ट-टाइमर के रूप में काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें सबसे ज्यादा पैसा दिया जाता है। ब्रॉक के आने से भी हमेशा कंपनी को फायदा होता है। यही नहीं लैसनर को किसी शो का मेन इवेंट करने के लिए अलग से पैसा दिया जाता है। एक मेन इवेंट का वो पांच लाख डॉलर लेते हैं। अब आप समझ सकते हैं कि लैसनर कितना पैसा WWE से कमाते हैं। इसके अलावा उनकी कमाई मर्चेंडाइज से भी होती है।

2 रोमन रेंस

WWE से कमाई के मामले में रोमन रेंस कंपनी के दूसरे सबसे बड़े सुपरस्टार्स हैं। वह लगातार कई वर्षों से कंपनी के सबसे शानदार रेसलर और हॉट परफॉर्मर रहे हैं। साल 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया था और तब से उनकी कमाई भी जबरदस्त हो गई है। ब्रॉक लैसनर के बाद सबसे ज्यादा बिजनेस रोमन रेंस ही WWE को देते हैं।

साल 2015 से ही रोमन को कंपनी का बड़ा सुपरस्टार बनाने के लिए लगातार प्रमोट किया गया। साल 2020 तक उन्हें फेस के रूप में तगड़ा पुश दिया गया। हालांकि ज्यादा सफलता उन्हें नहीं मिला। इसके बाद भी रोमन रेंस की सालाना सैलरी पांच मिलियन डॉलर से ज्यादा है। वो एक्टिव रेसलर के रूप में काम करते हैं, इस वजह से उन्हें मेन इवेंट का पैसा नहीं मिलता है। हालांकि WWE शॉप और मर्चेडाइज से वो बहुत ज्यादा कमाते हैं। इस मामले में उन्होंने जॉन सीना को भी पीछे छोड़ दिया है।

अगस्त, 2020 में रेंस ने हील टर्न लिया और यूनिवर्सल चैंपियनशिप हासिल की। इसके बाद से उनका टाइटल रन अभी तक जबरदस्त रहा। 27 मई को उन्हें चैंपियन के रूप में हजार दिन पूरे होने वाले हैं। WWE में मर्चेंडाइज के तौर पर रेंस जबरदस्त कमाई करते हैं। उन्हें 5.02 मिलियन डॉलर सालाना सैलरी मिलती है। Night of Champions में सोलो सिकोआ और रोमन रेंस का मुकाबला सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के साथ होगा।

3- रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन मौजूदा समय में सबसे पुराने एक्टिव रेसलर के रूप में काम कर रहे हैं। वे WWE में अपार सफलता हासिल कर चुके हैं। WWE ने भी हमेशा उन्हें इसका क्रेडिट दिया और पुश किया है। इस समय वो नए रेसलर्स को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

लैसनर और रेंस के बाद ऑर्टन कमाई के मामले में तीसरे नंबर पर आते हैं। ऑर्टन को अभी भी फैंस का बहुत प्यार मिलता है। रैंडी ऑर्टन ने WWE में सबसे मनोरंजक प्रदर्शन किया है। फैंस ने भी उन्हें हमेशा जमकर चीयर किया। उनकी सालाना सैलरी 4 मिलियन डॉलर है। वे 20 से अधिक सालों से कंपनी के लिए बड़े नामों में एक हैं।

WWE ने साल 2019 में रैंडी के कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया था, अब वो कंपनी के साथ साल 2024 तक बन रहेंगे। पिछले साल मई में बैक इंजरी के कारण उन्हें इन-रिंग एक्शन से बाहर होना पड़ा था। उनकी सर्जरी भी हुई थी लेकिन अभी भी उनकी वापसी को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है। कुछ हफ्ते पहले उनके पिता बॉब ऑर्टन ने कहा था कि अभी डॉक्टर्स ने उन्हें रिंग में जाने के लिए मना किया है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Maharashtra : नहीं जीतेंगे शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के विधायक, ऐसा क्यों बोले संजय राउत

सांसद संजय राउत किसी न किसी विषय पर अपने बिगड़े बोलो को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते है अब उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर बड़ा दावा किया है

पंजाब यूनिवर्सिटी कंगाल, छात्र-छात्राएं परेशान

कल्पना करके देखिए यदि आप पढ़ाई करने के लिए किसी बड़े संस्थान में जाएं और वहां आपको अध्यापक ही ना मिले तो आपको कैसा...

पलवल में रेलवे स्टेशन की 3 लिफ्टों का किया उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने की बड़ी घोषणा

पूजा शर्मा: हरियाणा के पलवल जिले में स्थित रेलवे स्टेशन पर बनाई गई तीन लिफ्टों का उद्घाटन करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री पहुंचे।...

Recent Comments