मंगलवार, अक्टूबर 3, 2023
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमDELHI NCR News in hindi - Deshrojanaचोरो की जिन्दा दिली देख आप भी हो जायेगे हैरान, लूटने आए...

चोरो की जिन्दा दिली देख आप भी हो जायेगे हैरान, लूटने आए कपल को दे गए 100 का नोट

- Advertisement -

क्या कभी आपने देखा है कि चोर चोरी करने आया हो और उल्टा पैसे दे कर निकल गया हो। दिल्ली के शाहदरा में कुछ ऐसा ही हुआ चोरो का दिल पिघल गया। ये बात आपको सुनने में बहुत अजीब लग रही होगी लेकिन ये सचाई है। अब आप लोग सोच रहे होंगे कि चोर इतने रेहम दिल कैसे हो सकते है। तो बता दे कि दो चोर एक कपल को लूटने के लिए स्कूटी पर सवार हो कर आते है। और कपल को बन्दुक दिखा कर लूटने की कोशिश करते है।सबसे पहले तो लूटेरों ने महिला से उसकी चेन उतारने को कहा। जब महिला ने चेन उतारकर उसे दे दिया तब चोरों को वह चेन नकली लगा इसलिए उन्होंने उसे वापस कर दिया।

जिसके उन्होंने महिला के साथ मौजूद शक़्स को चेक किया तो दोनों के पास मात्र 20 रुपए ही मिले। लेकिन चोरो ने जब दोनों कपल की स्थिति देखी तो उन्हें उन पर दया आ गई और उन्होंने लौटते वक्त भावुक होकर कपल को 100 का नोट पकड़ा दिया। पास में ही लगे CCTV में यह पूरा मामला कैद हो गया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

21 जून की रात की यह घटना बताई जा रही है। फ़िलहाल पुलिस ने चोरो को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों चोरों की पहचान हर्ष राजपूत और देव वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस को इसीदिन 3 कॉल आए थे। कहीं, पिस्टल दिखाने तो कहीं, गहना झपटने तो कहीं, मोबाइल लूट की सूचना पुलिस को मिली थी।  पुलिस को पहली कॉल पर गना लूटने, दूसरे पर मोबाइल झपटने और तीसरे पर पिस्टल दिखाने की सूचना मिली थी।

एक ही एरिया से यह सभी कॉल आई थी। जिसके बाद घटनास्थल पर डीसीपी शाहदरा रोहित मीणा ने फौरन एक टीम को भेजा। पुरे एरिया में लगे हुए CCTV खंगाले गए। उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपियों के पास से पिस्टल,स्कूटी और मोबाइल बरामद की गई है

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

पलवल के जिला गवर्नर को टीएन सुब्रामेनन ने किया सम्मानित

देश रोज़ाना: रोटरी इंटरनेशनल 3011 के जिला गवर्नर जितेंद्र गुप्ता को सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को...

हरियाणा के जींद में आज “मेरी आवाज सुन लो” रैली का आयोजन, बीरेंद्र सिंह करेंगे बड़ी घोषणा

देश रोज़ाना: "मेरी आवाज सुन लो" पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह आज हरियाणा में इस रैली को निकाल रहे है। यह रैली जींद के...

Ankit Baiyanpuriya : प्रधानमंत्री मोदी के साथ नज़र आए फिटनेस इन्फ्लुएंसर अंकित बैयानपुरिया, जानिए क्यों हो रहे है इतने चर्चित

अपनी मेहनत और आत्म-अनुशासन से प्रसिद्धि पाने वाले अंकित बैयानपुरिया का प्रधानमंत्री के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह श्रमदान करते नज़र आ रहे है आइए आपको बताते है अंकित बैयानपुरिया के जीवन के किस्से।

Recent Comments