खेलने जा रहे मथुरा में होली तो त्वचा और बालों का ऐसे रखें ध्यान

हर किसी के लिए होली का त्योहार काफी खास होता है। इस दिन का इंतजार लोग सालभर करते हैं।

होली का त्योहार खासतौर पर ब्रज में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि, ब्रज के मंदिरों में राधा-कृष्ण होली खेलते हैं।

यही वजह है कि, खासतौर पर बरसाना, वृंदावन, मथुरा, नंदगांव के मंदिरों में अलग-अलग दिनों में होली धूमधाम से मनाई जाती है।

यहां होली की धूम इतनी होती है, कि लोग दूर-दूर से यहां होली मनाने आते हैं। अगर आप भी होली मथुरा में खेलने का प्लान बना रहे हैं, तो जाने से पहले कुछ बातों को जहन में बैठा लें।

कभी भी होली खेलने बिना मॉइश्चराइजर लगाए न जाएं। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो रूखी त्वचा पर रंग ज्यादा चढ़ेगा।

अगर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो पूरे शरीर पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। नारियल का तेल लगाकर भी आप रंगों से अपनी त्वचा को बचा सकते हैं।

अपने नाखूनों पर नेल पॉलिश का एक कोट जरूर लगाएं। ये आपके नाखूनों को रंग के प्रभाव से बचाकर रखेगी। पुरुष भी चाहें तो पारदर्शी वाली नेल पॉलिश अपने नाखूनों पर लगा सकते हैं।

फिल्म शैतान की अभिनेत्री ज्योतिका का फिटनेस मंत्र!

Next