बार-बार रिजेक्ट हुईं पर हार नहीं मानी, आज हैं दुनिया की सबसे महंगी अभिनेत्री

स्कारलेट जोहानसन का जन्म 22 नवंबर 1984 को मैनहेटन न्यूयॉर्क में हुआ था। उनका पूरा नाम स्कारलेट इनग्रिड जोहानसन है।

उनकी मां यहूदी थीं और पिता डेनमार्क से थे। पिता पेशे से आर्किटेक्ट थे और मां प्रोड्सर थीं।

स्कारलेट को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। जब वे काफी छोटी थीं तभी से आइने के सामने घंटों खड़े होकर अभिनय किया करती हैं।

एक्टिंग का इस कदर जुनून होने के बावजूद उन्हें कई बार कई जगह रिजेक्शन देखने पड़े थे।

स्कारलेट पहली बार में ही सफल नहीं हो पाईं थीं। उन्हें खुद को साबित करने के लिए बार-बार कोशिश करनी पड़ी थी।

नॉर्थ’ से उन्होंने अपना फिल्मी डेब्यू किया जो 1994 में रिलीज़ हुई थी।

फिल्म ‘लॉस्ट इन ट्रांसलेशन’ से उन्हें हॉलीवुड में एक नई पहचान मिली। इस समय वे केवल 18 साल की थीं।

‘गर्लविद द पर्ल रिंग’ में लीड रोल निभाने के लिए ऑडिशन चल रहे थे। स्कारलेट ने इस ऑडिशन में भी हिस्सा लिया और करीब 150 अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ लीड रोल अपने नाम कर लिया।

क्या मीट खाने से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल? एक्सपर्ट से जाने

Next