Friday, October 18, 2024
35.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAहरियाणा में सियासी घमासान, गुटबाजी में राजनीति

हरियाणा में सियासी घमासान, गुटबाजी में राजनीति

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: हरियाणा में इन दिनों राजनीति गुटबाजी देखने को मिल रही है। इस गुटबाजी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी, NDA गठबंधन और मौजूदा राजनीतिक हालातों पर बड़ी बेबाकी से अपनी राय जाहिर की है। बीरेंद्र ने कहा कि हरियाणा में पहले लोकसभा चुनाव होंगे, उसके परिणाम विधानसभा चुनाव पर बहुत फर्क पड़ेगा। वोटर लोकसभा परिणाम से प्रभावित होगा।

बीरेंद्र ने कहा कि NDA में 38 दल हैं, परंतु मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई पार्टी ऐसी है, जो लोकसभा चुनाव में भाजपा को कोई लाभ दे सके। हरियाणा में 10 सीटें भाजपा ने जीती थीं। एक सीट रोहतक को छोड़कर बाकी सीटों पर जीत का मार्जन बहुत ज्यादा था। फरीदाबाद और करनाल की सीटों पर सबसे बड़ी जीत थी।

भाजपा प्रभारी बिप्लब देव के 10 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को उतारने के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे किसी की जरूरत नहीं समझते होंगे। जब आपके पास 10 सीटें है तो आप क्यों बांटेंगे। पंजाब में अकाली और भाजपा गठबंधन की चर्चा होती है।

13 में से एक दल 8 और दूसरा दल 5 सीटें ले सकता है, लेकिन हरियाणा के संदर्भ में मेरा राजनीतिक अनुभव यहीं कहता है कि पार्टी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कोई जरूरत नहीं है कि आप अपनी 10 सीटों का दान करो।

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस की गुटबाजी भाजपा के लिए लाभदायक है। भाजपा का जनाधार 10 साल में विकसित हुआ है। कार्यकर्ता का स्थान बहुत हद तक बढ़ा है। कांग्रेस का हरियाणा में ज्यादा समय तक राज रहा है। वह संगठित होने का प्रयास कर रही है।

जिस दिन हिसार में रैली हो रही है, उसी दिन भिवानी में भी प्रदर्शन हो रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस बंटी हुई है। कांग्रेस में एकजुट होने का कोई प्रयास नहीं किए जा रहे। भाजपा को इससे बड़ा लाभ होगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

tejashwi-yadav bihar: बिहार में शराबबंदी सुपर फ्लॉप: तेजस्वी यादव

शराब पीने से 33 लोगों की(tejashwi-yadav bihar: ) मौत के बाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया...

UGC NET Result 2024: जेआरएफ के लिए 4970, पीएचडी के लिए 112070 क्वालिफाइड

NTA UGC NET Result 2024 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जून सत्र के लिए यूजीसी नेट के परिणाम (UGC NET Result 2024) आज, 18...

EV: 2030 तक भारत के ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सुधारों की जरूरत

 2030 तक भारत में ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्‍यकता है, क्‍योंकि 2030 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में 49% की...

Recent Comments