हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अगले 4 दिनों के लिए फील्ड पर रहेंगे। कल यानी मंगलवार को भिवानी जेल एक्सटेंशन परिसर की शुरुआत करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
इस दौरे का मुख्य उद्देश्य लोगों के साथ जन संवाद है। मुख्यमंत्री के चार दिवसीय दौरे का शेड्यूल कुछ इस तरह रहने वाला है। सबसे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल भिवानी और हिसार का दौरा करेंगे। इसके बाद 4 बजे भिवानी पहुंचेंगे।
भिवानी में जेल एक्सटेंशन का उद्घाटन करने के बाद बुधवार को हिसार जिले में जन संवाद होगा। यह जन संवाद हिसार के अलग-अलग गांव में आयोजित किया जाएगा। बुधवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री हिसार पहुंचेंगे।
लोकसभा और विधानसभा के चुनाव से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री ने एक योजना बनाई है। यह योजना दो चरण में जन संवाद कार्यक्रम करने की है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री कई बार जन संवाद कर चुके हैं जिसमें वह लगातार लोगों की शिकायत सुनकर उनका निपटारा करते हैं।