Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiबिहार में कमाल कर पाएगी भाजपा?

बिहार में कमाल कर पाएगी भाजपा?

Google News
Google News

- Advertisement -

केंद्र की भाजपा सरकार अपने नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 30 मई से 30 जून तक हर राज्य में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। बिहार में भी बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। भाजपा के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि पिछले बीस साल तक बिहार पर सहयोगी पार्टी के तौर पर राज करने वाली भाजपा में कोई ऐसा चेहरा नहीं है जिसको आगे करके वोट हासिल किया जा सके। बिहार भाजपा में खींचतान भी कम नहीं हैं। राजद और जदयू में रहे सम्राट चौधरी छह साल पहले भाजपा में आए हैं। अब वे बिहार भाजपा के अध्यक्ष हैं। उनके अध्यक्ष बनाए जाने को  लेकर भाजपा के पुराने और वरिष्ठ नेताओं में असंतोष है। बिहार भाजपा में सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि भाजपा को कभी यहां पूर्ण बहुमत नहीं मिला। जब भी सत्ता में भागीदार हुई तो नीतीश कुमार की बी टीम के तौर पर जानी गई। अब बिहार के मुख्यमंत्री भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पूरे विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम पर निकल पड़े हैं।

12 जून को पटना में होने वाली महागठबंधन की बैठक में शामिल राजनीतिक दलों की संख्या पर ही तय होगा कि नीतीश कुमार अपने इरादे में कितना सफल हो पाते हैं। यदि नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एक साथ एक मंच पर ला पाने में सफल हो जाते हैं, तो यह बिहार भाजपा के लिए ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के लिए चिंता की बात होगी। राजद सांसद मनोज झा तो यहां तक कहते हैं कि लोकसभा चुनाव में भाजपा बस एक या दो सीटों पर ही सिमट कर रह जाएगी। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह का भी यही दावा है। लेकिन अखिलेश सिंह विपक्ष के एकजुट होकर चुनाव लड़ने पर ही यह परिणाम आने की बात कहते हैं। 12 जून को होने वाली विपक्ष की बैठक के बाद भाजपा प्रधानमंत्री मोदी की एक सभा कराने के लिए जोर आजमाइश करने में लगी हुई है।

वैसे भी नौ साल की उपलब्धियां गिनाने के लिए पूरे देश के 51 शहरों में मोदी की सभाएं होनी हैं। उनमें से एक बिहार में भी होनी है। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब प्रदेश में कोई ऐसा नेता न हो जिसको आगे करके भीड़ जुटाई जा सके या वोट मांगा जा सके, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दम पर कितनी सीटें दिला पाएंगे? कर्नाटक चुनाव परिणाम ने यह मिथक भी तोड़ दिया कि प्रधानमंत्री मोदी हारी हुई बाजी को जीत में बदल देने में सक्षम हैं। वैसे भी जब भी कांग्रेस, जदयू और राजद ने मिलकर चुनाव लड़ा है, भाजपा के लिए संकट ही पैदा हुआ है।

वर्ष 2015 में राजद, जदयू और कांग्रेस ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था तो भाजपा को 243 में से 53 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। वहीं महागठबंधन को 173  सीटें हासिल हुई थीं। इस बार भी महागठबंधन आपसी तालमेल के साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। ऐसी स्थिति भाजपा के लिए बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती है। भाजपा को अभी और मेहनत करनी होगी।

संजय मग्गू

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

UGC NET Result 2024: जेआरएफ के लिए 4970, पीएचडी के लिए 112070 क्वालिफाइड

NTA UGC NET Result 2024 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जून सत्र के लिए यूजीसी नेट के परिणाम (UGC NET Result 2024) आज, 18...

Yahya Sinwar: मारा गया हमास का चीफ, इस्राइल ने दिखाए सबूत!

गाजा में इस्राइली रक्षा बल (IDF) ने गुरुवार को एक अभियान के दौरान हमास के तीन लड़ाकों को मार गिराया। शुरुआत में IDF और...

EV: 2030 तक भारत के ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सुधारों की जरूरत

 2030 तक भारत में ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्‍यकता है, क्‍योंकि 2030 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में 49% की...

Recent Comments