Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeSPORTSCricketPakistan Cricket : इस विडियो पर क्यों उड़ रहा है पाकिस्तान का...

Pakistan Cricket : इस विडियो पर क्यों उड़ रहा है पाकिस्तान का मजाक?

Google News
Google News

- Advertisement -

पाकिस्तान क्रिकेट (Pakistan Cricket) अपने खेल से ज्यादा हरकतों के लिए चर्चा में रहता है। कभी खुद से ट्रक में बैग रखने का विडियो वायरल होता है। तो, कभी क्रिकेटरों की ड्रेसिंग रूम में साथी खिलाड़ियों से बहस की विडियो सामने आती है। अब एक ऐसा ही विडियो वायरल हो रहा है। इस विडियो में शादाब खान को उनके साथी चोट लगने के बाद कंधे पर ले जा रहे हैं। इस विडियो को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का मजाक बनाया जा रहा है।

क्या है Pakistan Cricket का पूरा मामला

दरअसल, पाकिस्तान (Pakistan Cricket ) के ऑलराउंडर शादाब खान नेशनल टी-20 कप के दौरान चोटिल हो गए। रावलपिंडी की कप्तानी करने वाले शादाब सियालकोट के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे। इस दौरान उन्हें ले जाने के लिए स्ट्रेचर मैदान पर नहीं आया। शादाब को साथी खिलाड़ी ने कंधे पर उठाकर ड्रेसिंग रूम तक पहुंचाया। जैसे ही सोशल मीडिया पर इसका विडियो सामने आया, प्रशंसक पीसीबी पर टूट पड़े। लोग मूलभूत सुविधाओं की कमी के लिए पाकिस्तान बोर्ड को जमकर कोस रहे हैं।

फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए शादाब

शादाब ने मैच में दो ओवर गेंदबाजी की। वह क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल हो गए। पाकिस्तान सुपर लीग (PCL) में शादाब खान की टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड ने उनकी चोट पर बयान जारी किया है। उसने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ”शादाब खान नेशनल टी20 कप में शानदार गेंदबाजी कर रहे थे और मैदान से बाहर जाने से पहले उन्होंने दो ओवर में केवल सात रन दिए। फील्डिंग के दौरान उनका टखना मुड़ गया। उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।”

मैच का क्या रहा रिजल्ट

रावलपिंडी और सियालकोट के बीच यह मैच कराची में खेला गया। शादाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सियालकोट ने 20 ओवर में दो विकेट पर 163 रन बनाए। उसके लिए कप्तान शोएब मलिक ने सबसे ज्यादा नाबाद 84 रन बनाए। उन्होंने 56 गेंद की पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। आशिर महमूद ने 52 गेंद पर नाबाद 72 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए। रावलपिंडी ने 18.4 ओवर में सात विकेट पर 167 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। उसके लिए यासिर खान ने 52 गेंद पर नाबाद 87 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और सात छक्के लगाए।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

UGC NET Result 2024: जेआरएफ के लिए 4970, पीएचडी के लिए 112070 क्वालिफाइड

NTA UGC NET Result 2024 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जून सत्र के लिए यूजीसी नेट के परिणाम (UGC NET Result 2024) आज, 18...

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Yahya Sinwar: मारा गया हमास का चीफ, इस्राइल ने दिखाए सबूत!

गाजा में इस्राइली रक्षा बल (IDF) ने गुरुवार को एक अभियान के दौरान हमास के तीन लड़ाकों को मार गिराया। शुरुआत में IDF और...

Recent Comments