Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTMessi's World Cup jerseys : 78 लाख डॉलर में बिकी मेस्सी की...

Messi’s World Cup jerseys : 78 लाख डॉलर में बिकी मेस्सी की जर्सी

Google News
Google News

- Advertisement -

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की पिछले साल विश्व कप के दौरान पहनी गई छह जर्सी (Messi’s World Cup jerseys) नीलामी में 78 लाख डॉलर में बिकी। नीलामी करने वाली संस्था सोथबी ने यह घोषणा की।

सोथबी ने बताया कि मेस्सी ने इन शर्ट (Messi’s World Cup jerseys) को कतर में 2022 में खेले गए फीफा विश्व कप के पहले चरण के मैचों में पहना था। इस साल खेल से जुड़ी वस्तुओं की नीलामी में यह सर्वाधिक कीमत पर बिकने वाली वस्तु रही।

अर्जेंटीना ने विश्व कप फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अपना तीसरा खिताब जीता था। निर्धारित समय तक दोनों टीम 3-3 से बराबरी पर थी। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया था। मेस्सी की इन शर्ट के लिए विजेता बोली लगाने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Messi’s World Cup jerseys : छह टी-शर्ट की हुई नीलामी

सॉथबे ने बताय था कि वह अर्जेंटीना के कप्तान द्वारा कतर में पहनी गई सात जर्सियों (Messi’s World Cup jerseys) में से छह को न्यूयॉर्क में बिक्री के लिए रखेगा। इसमें वह जर्सी भी शामिल है जो उन्होंने फ्रांस के खिलाफ फाइनल में रोमांचक जीत के दौरान पहनी थी। मेस्सी फुटबॉल के दूसरे कई खिलाड़ियों की तरह अक्सर प्रत्येक मैच के अंत में प्रतिद्वंद्वी टीम के किसी व्यक्ति के साथ अपनी शर्ट की अदला-बदली करते हैं।

हाल में मिला है बैलोन डी’ओर

मेस्सी को हाल ही में प्रतिष्ठित बैलोन डी’ओर पुरस्कार मिला है। मेस्सी को आठवीं बार बैलोन डी’ओर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मेस्सी बैलोन डी’ओर पुरस्कार जीतने वाले पहले एसएलएस खिलाड़ी बन गए हैं। इंटर मियामी के मालिक और फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी डेविड बेकहम ने मेस्सी को यह सम्मान दिया है। लियोनल मेस्सी इससे पहले 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021 में भी बैलोन डी’ओर पुरस्कार जीत चुके हैं।

क्यों खास है बैलोन डी’ओर पुरस्कार

बैलोन डी’ओर फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। यह व्यक्तिगत तौर पर खिलाड़ी को दिए जाने वाला सम्मान है। यह फुटबॉल क्लब और राष्ट्रीय टीम के किसी एक खिलाड़ी को हर साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है। 1956 के बाद से हर साल पुरुषों को इस पुरस्कार से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है। सर्वेश्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों को 2018 से बैलोन डी’ओर देने की परंपरा शुरू की गई है। 2020 में आई कोविड महामारी के कारण पुरस्कार नहीं दिया जा सका था।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

UGC NET Result 2024: जेआरएफ के लिए 4970, पीएचडी के लिए 112070 क्वालिफाइड

NTA UGC NET Result 2024 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जून सत्र के लिए यूजीसी नेट के परिणाम (UGC NET Result 2024) आज, 18...

EV: 2030 तक भारत के ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सुधारों की जरूरत

 2030 तक भारत में ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्‍यकता है, क्‍योंकि 2030 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में 49% की...

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Recent Comments