इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर पैसे लुटाने के बाद फ्रेंचाइजियों ने अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी पैसे खर्च किए हैं। मंगलवार को दुबई के कोका कोला एरिना में आयोजित मिनी नीलामी में भारतीय अनकैप्ड बल्लेबाज शुभम दुबे (Subham Dubey) चंद मिनटों में ही करोड़पति बन गए।
राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शुभम को सबसे ज्यादा 5.8 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। शुभम के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने भी लगातार बोली लगाई। हालांकि, अंत में बाजी राजस्थान ने मार ली।
Subham Dubey: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किया था शानदार प्रदर्शन
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विदर्भ के इस खिलाड़ी (Subham Dubey) का प्रदर्शन शानदार रहा था। मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में शुभम विदर्भ की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने सात मैच की सात पारियों में 221 रन बनाए थे। इस दौरान उनकी औसत 73.66 की और स्ट्राइक रेट 187.28 की रही थी। टूर्नामेंट में उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया था। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 58 रन था।
इन खिलाड़ियों को भी नहीं मिली टीम
- इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट
- ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिश और जोश हेडलवुड
- श्रीलंका के विकेटकीपर कुसल मेंडिस
- न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन
- अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान और वकार सलामखिल
- दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी
- न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी
- वेस्टइंडीज के अकील हुसैन
- इंग्लैंड के आदिल रशीद
- ऑस्ट्रेलिया के को भी किसी ने नहीं खरीदा।
IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी
- पैट कमिंस – 20.50 करोड़ रुपये (सनराइजर्स हैदराबाद 2024)
- सैम कर्रन- 18.50 करोड़ रुपये (पंजाब किंग्स 2023)
- कैमरून ग्रीन- 17.50 करोड़ रुपये (मुंबई इंडियंस 2023)
- बेन स्टोक्स- 16.25 करोड़ रुपये। (चेन्नई सुपर किंग्स 2023)
- क्रिस मॉरिस- 16.25 करोड़ रुपये (राजस्थान रॉयल्स 2021)
- निकोलस पूरन- 16.00 करोड़ रुपये (लखनऊ सुपर जायंट्स 2023)
- युवराज सिंह- 16 करोड़ रुपये (दिल्ली डेयरडेविल्स 2015)
- पैट कमिंस- 15.50 करोड़ रुपये (कोलकाता नाइट राइडर्स 2020)
- ईशान किशन- 15.25 करोड़ रुपये (मुंबई इंडियंस 2022)
- काइल जैमीसन- 15 करोड़ रुपये (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2021)