Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAबंदूक की नोक पर महिला के साथ गैंगरेप

बंदूक की नोक पर महिला के साथ गैंगरेप

Google News
Google News

- Advertisement -

फिरोजपुर झिरका (नूंह)। फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। दुष्कर्म के आरोपी एक नहीं बल्कि 10 शख्स हैं। आरोप है कि इन्होंने शौच के लिए गई महिला को बंदूक की नोंक पर अगवा किया और उसे एक अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके मर्जी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने दुष्कर्म के दौरान महिला को ब्लैकमेल करने की नीयत से एक वीडियो भी बनाई जिसका जिक्र नहीं करने की महिला को धमकी दी गई। इसी आधार पर वो महिला के साथ बार-बार बलात्कार करते रहे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के उपरांत महिला ने इस बारे में अपने स्वजनों को बताया जिसके बाद फिरोजपुर झिरका पुलिस ने 10 आरोपियों पर गैंगरेप, अपहरण तथा आइटी एक्ट की गंभीर में केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।


घटना छह माह पहले यानी 15 दिसंबर 2022 की है।पीड़ित महिला रात्रि में अपने घर से बाहर शौच करने के लिए निकली थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे हामिद, साद, असलम, साजिद, जाहुल, वसीम, तहसीम, हारुन, शाहरुख और मुनफैद ने बंदूक की नोंक पर महिला का अपहरण कर लिया और वो उसे एक खाली पड़े मकान में ले गए। आरोप है कि सभी आरोपियों ने बारी-बारी से महिला से दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी।
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती दिखी। यह वीडियो महिला के परिजनों ने जब देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी के साथ हुए इस अन्याय को लेकर वो थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस को आपबीती बताई तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। थाना प्रबंधक दयानन्द ने बताया कि आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमों द्वारा दबिश दी जा रहीं हैं। पुलिस का दावा है कि किसी भी सूरत में आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
महिला के भाई ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बहन शादीशुदा है। आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना के दौरान उसका वीडियो बनाया था। उसे दिखाकर तथा वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसकी बहन को ब्लैकमेल करते थे। बदनामी के डर से उसने इस बात को उनसे छिपाकर रखा। आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसकी बहन के साथ छह माह से दुष्कर्म करते आ रहे थे। पीड़ित ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उसकी बहन को न्याय की गुहार लगाई है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

UGC NET Result 2024: जेआरएफ के लिए 4970, पीएचडी के लिए 112070 क्वालिफाइड

NTA UGC NET Result 2024 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जून सत्र के लिए यूजीसी नेट के परिणाम (UGC NET Result 2024) आज, 18...

Delhi Metro: इस रविवार सुबह सवा तीन बजे दौड़ेगी मेट्रो, DMRC ने किया टाइमिंग में बदलाव

दिल्ली हाफ मैराथन आयोजित होने के कारण रविवार को तड़के सवा तीन बजे से मेट्रो का परिचालन होगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली-टर्मिनल तीन)...

Yahya Sinwar: मारा गया हमास का चीफ, इस्राइल ने दिखाए सबूत!

गाजा में इस्राइली रक्षा बल (IDF) ने गुरुवार को एक अभियान के दौरान हमास के तीन लड़ाकों को मार गिराया। शुरुआत में IDF और...

Recent Comments