Sunday, February 23, 2025
25.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiपरिस्थितियों कैसी भी हों, कायम रखें आत्मविश्वास

परिस्थितियों कैसी भी हों, कायम रखें आत्मविश्वास

Google News
Google News

- Advertisement -

महाभारत में पितामह भीष्म आत्म विश्वास के कारण अपनी मृत्यु को कुछ दिनों तक टालने के सबसे प्राचीन और बेहतरीन उदाहरण हैं। उन्होंने तय कर लिया कि सूर्य के दक्षिणायन में रहते हुए नहीं मरना है, तो अपने आत्म विश्वास की बदौलत उन्होंने असंभव को भी संभव कर दिखाया। जहां तक उनके इच्छा मृत्यु का वरदान हासिल होने की बात है, यह मिथक भी हो सकता है। वरना भला मृत्यु को कौन टाल सकता है? यदि कोई भीषण हादसा या प्राकृतिक आपदा न आई हो या अचानक मौत न हुई हो, तो अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति यानी आत्मविश्वास की बदौलत मौत को कुछ घंटे या दिनों तक टाला जा सकता है।

बस जीवन और मृत्यु को लेकर सोच हमेशा सकारात्मक होनी चाहिए। मनोवैज्ञानिक और चिकित्सक मानते हैं कि जब व्यक्ति किसी व्यक्ति को कोई ऐसी बीमारी हो जाती है जो जान लेवा हो और यह बात जब रोगी को पता चलती है, तो उसे रोग से लड़ने की ताकत आत्मविश्वास के कारण ही मिलती है। आपको बहुत सारे कैंसर के रोगी मिल जाएंगे जिन्होंने अपने आत्मविश्वास के बल पर न केवल रोग को मात दिया, बल्कि अपने परिवार का भी हौसला बनाए रखा। चिकित्सक कहते हैं कि इस तरह की परिस्थितियों में जो लोग आत्म विश्वास खो देते हैं, वे बड़ी तेजी से मौत की ओर अग्रसर हो जाते हैं। मिसिसिपी स्टेट यूनिवर्सिटी के एक्सरसाइज फिजियोलॉजी विभाग से जुड़े डॉ. जचारी एम गिलेन कहते हैं कि आत्मविश्वास खुद को प्रेरित करने में मदद करता है और इसका सकारात्मक असर होता है।

इससे एपिनेफ्राइन, एड्रिनालिन और नोराएड्रिनालिन हार्मोन के स्तर में भारी इजाफा होता है, जो ताकत का अहसास बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। प्रबल आत्मविश्वास के लिए सबसे जरूरी है कि जानलेवा बीमारी के लड़ने की बात ठान ली जाए। प्रबल आत्मविश्वास के लिए जरूरी है कि योग और मेडिटेशन का सहारा लिया जाए। योग और मेडिटेशन इंसान में प्रबल आत्मविश्वास पैदा करते हैं। इसके लिए यह भी जरूरी है कि खुद पर विश्वास हो और सोच सकारात्मक हो। तभी इंसान में किसी बीमारी से लड़ने का जज्बा पैदा होता है। ऐसी स्थिति में खुद को लाचार मानना बिल्कुल गलत है।

जीवन में चाहे जितनी भी विषम परिस्थितियां आकर खड़ी हो जाएं, व्यक्ति को हमेशा अपने को असहाय नहीं महसूस करना चाहिए। असहाय होने की भावना ही विषम परिस्थितियों से लड़ने में बाधक साबित होती है। यह कभी लगे कि आप अपने को असहाय या अपने में आत्मविश्वास की कमी महसूस कर रहे हैं, तो कसरत और योगासन करें और मेडिटेशन करें। धीरे-धीरे लगेगा कि खोया हुआ आत्म विश्वास लौट रहा है। हां, अपनी उम्र और स्थिति के अनुसार कसरत, योगासन और मेडिटेशन करना चाहिए। पहले शरीर जितनी अनुमति दे, उतना ही अभ्यास करना चाहिए। धीरे-धीरे समय बढ़ाते जाएं, तो बेहतर होगा।

-संजय मग्गू

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

वासुदेव अरोड़ा वार्ड नम्बर 37 के मतदाताओं की एक मात्र पंसद

समस्याओं का एक ही समाधान, तीर कमान तीर कामन फरीदाबाद। नगर निगम के वार्ड नम्बर 37 के र्निदलीय उम्मीदवार वासुदेव अरोड़ा को मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है उनके समर्थकों के तूफान की तेज हवाओं में बाकि सभी उम्मीदवारों की हवा निकल रही है। वार्ड नम्बर 37 में मतदाताओं की एकमात्र पंसद वासुदेव अरोड़ा हैं और वार्ड की जनता जान चुकि है कि समस्याओं का एक ही समाधान तीर कमान। वासुदेव अरोड़ा ने सैक्टर 9 के डोर टू डोर अभियान में मतदाताओं को कहा कि वह अपने वार्ड की सभी समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और इन समस्याओं के समाधान के लिये 2 मार्च को आप मेरे चुनाव चिन्ह तीर कमान के सामने वाला बटन दबाकर मुझे नगर निगम में पार्षद के रूप में भेजें। समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि वासुदेव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से बिना किसी पावर के अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान करते रहते है इसलिये आज हम सभी का कर्तव्य बनता है कि वासुदेव अरोड़ा की सेवाओं को सरकारी ताकत देकर अपने वार्ड के विकास को गति प्रधान करें। सैक्टर 9 में डोर टू डोर अभियान में हर घर से लोग उनको वोट देने का वादा करके उनके साथ समर्थन में उनके हक में वोट की अपील करने उनके साथ निकलते जा रहे थे और वहाँ के लोगों का कहना है कि बाकि नेता केवल वोट के समय नजऱ आते है लेकिन वासुदेव अरोड़ा हर समय उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं इसलिये इस बार उनके बहुत ही भारी मतों से एकतरफा जीत के साथ नगर निगम पंहुचायेंगें। वासुदेव अरोड़ा

नादान और नफरत करने वाले क्या जानें ‘उर्दू की मिठास’

तनवीर जाफ़री                                 आपने छात्र जीवन में उर्दू कभी भी मेरा विषय नहीं रहा। हाँ हिंदी में साहित्य रत्न होने के नाते मेरा सबसे प्रिय...

Recent Comments