Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiरंग लाने लगी भ्रष्टाचार के खिलाफ मनोहर सरकार की मुहिम

रंग लाने लगी भ्रष्टाचार के खिलाफ मनोहर सरकार की मुहिम

Google News
Google News

- Advertisement -

चाहे जितनी सुदृढ़ राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था हो, भ्रष्टाचार का दीमक उसकी जड़ों को खोखला कर देता है। भ्रष्टाचार किसी भी क्षेत्र में हो, वह समाज और व्यवस्था के लिए घातक ही सिद्ध होता है। सहकारिता विभाग में हुआ सौ करोड़ का घोटाला हरियाणा के किसानों के लिए घातक ही सिद्ध हुआ। एकीकृत सहकारी विकास परियोजना के माध्यम से प्रदेश के किसानों की समस्याओं को दूर करने की बात सोची गई थी, लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों, कर्मचारियों और लोगों के चलते किसानों का हक मारा गया और उनके साथ विश्वासघात किया गया। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने सहकारिता विभाग में किए गए एक अरब रुपये के घोटाले का पर्दाफाश किया है।

इस मामले में छह राजपत्रित अधिकारियों से सहित 14 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो को एकीकृत सहकारी विकास परियोजनाओं में भ्रष्टाचार की शिकायत बहुत पहले से मिल रही थी। उसने जब मामले में छानबीन शुरू की, तो रेवाड़ी, अंबाला और करनाल रेंज की सहकारी समितियों में भारी घोटाला पाया गया। इस मामले में जब जांच आगे बढ़ी, तो लगभग सौ करोड़ रुपये के घोटाले का पता चला। एकीकृत सहकारी विकास परियोजनाओं में वरिष्ठ अधिकारियों, लेखा परीक्षकों, कर्मचारियों और बाहरी व्यक्तियों की मिलीभगत से सरकारी खाते में जमा रकम का उपयोग निजी फ्लैट, दुकान या जमीन खरीदने में किया गया। एकीकृत सहकारी विकास परियोजनाओं के माध्यम से ग्रामीण और कृषि क्षेत्र में विभिन्न प्रकार कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें : एक परीक्षा ऐसी भी हो जिसमें बच्चे फेल हो सकें

कार्यक्रम के साथ-साथ कई तरह के विकास कार्य करवाए जाते हैं। इस योजना के जरिये सहकारी समितियों को विकसित करने का प्रयास किया जाता है। लेकिन ऐसा करने की जगह पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरकारी पैसे की लूट मचा दी। दरअसल, यह प्रदेश के लाखों किसानों के साथ किया गया विश्वासघात की तरह है। प्रदेश सरकार ने जिन अधिकारियों और कर्मचारियों पर भरोसा करके उन्हें किसानों की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करने का जिम्मा सौंपा, उन्होंने सरकारी खजाने को लूटकर अपना घर भर लिया। इस मामले में चौदह लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

स्वाभाविक है कि अब जब पूरे प्रदेश में जांच शुरू की गई है, तो घोटाले की रकम आने वाले दिनों में बढ़ सकती है। कुछ और लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। इन लोगों से घोटाले की रकम वसूली जानी चाहिए, ताकि इसके बाद दूसरे किसी अधिकारी की घोटाला करने की हिम्मत न पड़े। जब तक भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक भ्रष्टाचार की गंगोत्री प्रदेश में बहती रहेगी। वैसे भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल बहुत पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। सहकारिता विभाग में हुई गिरफ्तारी उनके मजबूत इरादों को जाहिर करता है।

संजय मग्गू

-संजय मग्गू

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Delhi Metro: इस रविवार सुबह सवा तीन बजे दौड़ेगी मेट्रो, DMRC ने किया टाइमिंग में बदलाव

दिल्ली हाफ मैराथन आयोजित होने के कारण रविवार को तड़के सवा तीन बजे से मेट्रो का परिचालन होगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली-टर्मिनल तीन)...

UGC NET Result 2024: जेआरएफ के लिए 4970, पीएचडी के लिए 112070 क्वालिफाइड

NTA UGC NET Result 2024 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जून सत्र के लिए यूजीसी नेट के परिणाम (UGC NET Result 2024) आज, 18...

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Recent Comments