Monday, September 16, 2024
31.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadसूरजकुंड मेला करवा रहा है अनेकता में एकता के दर्शन

सूरजकुंड मेला करवा रहा है अनेकता में एकता के दर्शन

Google News
Google News

- Advertisement -

Surajkund Mela 2024 : सूरजकुंड क्षेत्र में भरने वाला मेला लोगों को अनेकता में एकता के दर्शन करवा रहा है। गत 2 फरवरी से शुरू हुआ 37वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला आगामी 18 फरवरी 2024 तक जारी रहेगा। इस बार मेले का थीम स्टेट गुजरात और पाटर्नर कंट्री तंजानिया है। इस बार के मेले की शुरूआत से अब तक लाखों पर्यटक मेले की शोभा बढा चुके हैं। इस मेले में स्थित दोनो चौपालों में देश-विदेश के विभिन्न कलाकार दिनभर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से पर्यटकों का मनोरंजन करते हैं।

Surajkund Mela 2024

कहते हैं कि संगीत की कोई जुबान नहीं होती। सूरजकुंड मेला इस कथन को भली भांति साबित कर रहा है। क्योंकि मेले की चौपाल पर विदेशी कलाकार अपनी भाषा में गीत-संगीत के माध्यम से अपने देश की समृद्ध विरासत को सभी पर्यटकों के सामने रख रहे हैं। जहां पर्यटक दूसरे देशों की भाषा का ज्ञान न होने पर भी उनके गीत संगीत की मधुर धुनों में खो जाते हैं।

यह भी पढ़ें : मोदी रेवाड़ी में देश के 22वें एम्स का करेंगे शिलान्यास : राजकुमार वोहरा

Surajkund Mela 2024

शुक्रवार को मेले की मुख्य चौपाल पर थीम स्टेट गुजरात, पंजाब, असम, उड़ीसा सहित देश के अन्य राज्यों और कजाकिस्तान, इथोपिया, मैडागास्कर, मालावी, इस्वातिनी, यूगांडा, कोंगो, कोमोरोस, जाम्बिया जैसे कई और देशों के प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी-अपनी भाषाओं में अपने लोकगीतों व नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी।

Surajkund Mela 2024

मेले की छोटी चौपाल पर भी विभिन्न कलाकारों ने अपनी कलाकारी का दम दिखाया। जहां डा. समीरा कैशर ने कत्थक नृत्य, राकेश व धमेंद्र ने हरियाणवी लोकगीत, सरणजीत सिंह ने गजल, असम के राजीव ने वीहू नृत्य, राजस्थान के रूप सिंह ने चकरी डांस, पंजाब के रवि एंड गु्रप ने भांगडा, डा. अरूणाकांत ने फिल्मी बैंड आदि की जोरदार प्रस्तुतियों ने सभी पर्यटकों का मनोरंजन किया।

खबरों के लिई जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

बेरोजगारों की हथेली पर सरसों उगाने का दावा करते राजनीति दल

हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर है। हर राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने की हर संभव कोशिश कर रहा है। कई तरह के वायदे किए...

ईद मिलाद-उल-नबी के अवसर पर देशभर में उत्सव की धूम:

16 सितंबर 2024 आज देशभर में ईद मिलाद-उल-नबी के जश्न की रौनक देखने को मिल रही है। यह दिन पैगंबर मोहम्मद की जन्मतिथि के...

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने की शादी: बॉलीवुड का नया जोड़ा

बॉलीवुड के दो चमकते सितारे अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज़ दिया है। दोनों ने आज ही यानी...

Recent Comments