Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaनहीं रहे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी, 86 की उम्र में...

नहीं रहे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी, 86 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Google News
Google News

- Advertisement -

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का आज 86 की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने आज 23 फरवरी को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांसें ली। बता दें कि मनोहर जोशी 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पद पर रहे जिसके साथ ही वे करीब 40 सालों तक शिवसेना के साथ जुड़े रहे। मीडिया रेपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हे मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मनोहर जोशी

करीब पांच दशक तक राजनीति में अपनी पकड़ बनाए रखने वाले मनोहर जोशी का राजनीतिक जीवन एक पार्षद के तौर पर शुरू हुआ था जिसके बाद उन्होंने राजनीति में कई पद संभाले। वे अपने इस सियासी सफर में विधान परिषद सदस्य, विधायक, महापौर, लोकसभा-राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री तक बने जिसके साथ ही एनडीए सरकार के दौरान लोकसभा अध्यक्ष भी रहे।

मनोहर जोशी

यह भी पढ़ें : मराठा आरक्षण विधेयक को मिली मंजूरी, शिक्षा और नौकरियों में मिलेगा 10 फीसदी रिजर्वेशन

मनोहर जोशी का सियासी सफर

मनोहर जोशी का जन्म रायगढ़ के नंदवी गांव में 2 दिसंबर 1937 को हुआ था। वे मूलतः बीड के रहने वाले थे। उन्होंने मुंबई के वीरमाता जीजाबाई टेक्नीकल इंस्टीट्यूट से सिविल इंजीनियरिंग की जिसके बाद वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े और फिर बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना में शामिल हो गए।

बालासाहेब ठाकरे के भरोसेमंद कहे जाने वाले मनोहर जोशी इस दौरान 1972 से 1986 तक विधानपरिषद के सदस्य रहे। इसके साथ ही उन्होंने 1976 से 77 तक मुंबई के मेयर का पद संभाला। जिसके बाद 1990 में मनोहर जोशी शिवसेना के टिकट पर विधानसभा पहुंचे।

महाराष्ट्र में पहली बार शिवसेना-भाजपा गठबंधन की 1995 में सरकार बनी। इस दौरान वे 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के CM के पद पर रहे। शिवसेना का वो पहला नेता जिसने CM की पदवी हासिल की वे मनोहर जोशी ही थे।

मनोहर जोशी 1999 में लोकसभा पहुंचे और 1999 से 2002 तक अटल सरकार में भारी उद्योग मंत्री रहे। जिसके बाद वे 2002 से 2004 तक लोकसभा स्पीकर रहे। और साथ ही 2006 से 2012 तक वे राज्यसभा मेंबर भी रहे।

खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

तुम्हें अपनी अमीरी पर इतना घमंड क्यों है?

सुकरात का जन्म 470 ईसा पूर्व यूनान के एथेंस शहर में हुआ था। सुकरात अपने समय के सबसे चर्चित दार्शनिक थे। उनके दर्शन का...

AAP-Congress: ‘आप’ ने कहा, हमें कम आंकने वालों को पछताना पड़ेगा

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन(AAP-Congress: ) को लेकर अनिश्चितता के बीच, आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को...

Chautala Haryana : विनेश फोगाट के राजनीति में प्रवेश पर दिग्विजय चौटाला की बधाई

जजपा उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला(Chautala Haryana : ) ने दंगल की दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाली विनेश फोगाट को बधाई दी है। उन्होंने...

Recent Comments