Thursday, March 13, 2025
25.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAभारत माता के जयघोष से शुरू हुई नारी शक्ति वंदन यात्रा

भारत माता के जयघोष से शुरू हुई नारी शक्ति वंदन यात्रा

Google News
Google News

- Advertisement -

गुहला चीका। भाजपा की सरकार दोबारा लाने व महिलाओं को भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित करने हेतु मंगलवार को चीका में नारी शक्ति वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व पूर्व नगर पालिका चीका चेयरपर्सन अमनदीप कौर शर्मा ने किया। अग्रवाल धर्मशाला चीका में एकत्रित हुई सैकड़ो महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री अमनदीप शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी Prime Minister Narendra Modi की सरकार ने जितना सम्मान देश की महिलाओं को दिया है आज तक किसी भी सरकार ने नहीं दिया। शर्मा ने कहा आज नारी केवल नारों और जुमलों से बाहर निकलकर जमीनी तौर पर सशक्त हो रही है। आर्थिक, सामाजिक,ओर राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा साबित करने का भरपूर मौका मिल रहा है ।

सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशों पर चल हरियाणा सरकार ने भी महिलाओं की रक्षा और सुरक्षा के लिए जबरदस्त पुलिस व्यवस्था की है। अब एक फोन घुमाने पर चंद सेकंड में ही पुलिस महिला की लोकेशन पर पहुंच जाती है। रात में सफर करने वाली अकेली लड़कियों के लिए भी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है।
अमनदीप ने कहा कि PM Modi की सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को भी तीन तलाक के कलंक से मुक्त करवा कर उन्हें नर्क से मुक्ति दिलाई है। अमन ने कहा कि यही कारण है कि हर वर्ग मे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं की वोट के सबसे प्रबल हकदार हैं। उन्होंने भगवान राम का मंदिर बनाने के लिए सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान राम हमारी राष्ट्रीय अस्मिता के प्रतीक पुरुष है। भगवान राम का मंदिर बनने से पूरे देश में हर्ष एवं श्रद्धा की लहर है। पूरा देश एक बार फिर PM Modi को प्रधानमंत्री बना कर इस कर्ज को उतारने के लिए तत्पर है।

ये भी पढ़ें : 7 मार्च को अग्रवाल धर्मशाला में india alliance के कार्यकर्ताओं की बैठक

वंदन यात्रा कैथल रोड से होती हुई शहीद उधम सिंह चौक चीका पहुंची। महिलाओं ने चौक पर स्थित शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा नमन किया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय के साथ साथ हर बार PM Modi इस बार मोदी के नारों से आसमान गूँजता रहा।गुरुद्वारा के समक्ष संपन्न हुई यात्रा नारी वंदन पद यात्रा का समापन गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर शहीदी मार्ग के समक्ष हुआ। महिलाओं ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका.. लंगर छका एवं देश की सुख शांति एवं खुशियों के लिए अरदास की।
इस अवसर पर पूजा शर्मा उप प्रधान नगरपालिका चीका अनीता रानी पार्षद रेखा रानी पार्षद पूर्व पार्षद पूनम सैनी शैली मुंजाल पूजा मित्तल शीतल रानी मीनू गर्ग किरन सुमन मोनिका सहित सेंकड़ों महिलाय मौजूद थी।

लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Haryana local body election result : हथीन में भी खिला कमल, बीजेपी की रेणु लता 1263 वोटों से जीती

हथीन। नगर पालिका के चेयरपर्सन के चुनाव में BJP प्रत्याशी रेणु लता विजयी रहीं।  उन्होंने   पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ीं आभा रविन कुमार...

बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रमाण है होली

वी के पूजाभारत एक कृषि प्रधान देश है, और जैसा कि सभी को विदित है कि कृषि ही मनुष्य की आजीवका का प्रमुख साधन...

Recent Comments