Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAक्या आपने कभी देखी है 99 साल के बुजुर्ग की ऐसी तंदुरूस्ती

क्या आपने कभी देखी है 99 साल के बुजुर्ग की ऐसी तंदुरूस्ती

Google News
Google News

- Advertisement -

वैसे तो इंसान 99 साल की उम्र में बुजुर्ग हो जाता है और अपने काम करने की क्षमता को खो देता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इस उम्र में भी काफी एक्टिव होते हैं। ऐसे ही एक बुजुर्ग की कहानी है जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। करनाल के गगसीना गांव के रहने वाले 99 साल के एक बुजुर्ग अपनी तंदुरूस्ती से सबको हैरान कर रहे हैं। हुक्का पीने के शौकीन प्रीतम सिंह संधू ने हमेशा से केवल दूध-घी वाला देसी खाना ही खाया और उसी का परिणाम है कि आज वो न सिर्फ सेहतमंद है बल्कि 6 सालों से गौशाला में गौवंश की सेवा भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनका दावा है कि वे अभी 5,6 साल और जिएंगे और जबतक वो जीवित रहेंगे तबतक गौमाता की सेवा करते रहेंगे।

गाने के भी शौकीन प्रीतम सिंह
99 साल के प्रीतम सिंह रागनियों को गाने भी शौक रखते है। वो अपनी रागनियों से समाज के साथ साथ सरकार को भी आइना दिखाते हैं। उनका मानना है कि रागनियों में हमारे देश की संस्कृति और महापुरुषों का इतिहास छिपा हुआ है। किस्से कहानियों के ज़रिए ही रागनियों में छिपे इतिहास को याद रखा जा सकता है। इसके अलावा प्रीतम सिंह पंजाब और हरियाणा के साथ-साथ कई राज्यों में किसानी का प्रचार करने में भी अग्रणी रहे हैं। उन्होंने किसानों की आवाज़ को उठाने का भी काम किया है। उनका मानना है कि देश में जो किसानों की हालत है वह सही नहीं है।

अंग्रेज़ों के राज में जेल भी गए
99 साल के प्रीतम सिंह ने केवल आजका ही दौर नहीं बल्कि अंग्रेज़ों का शासन भी देखा है। उन्होंने कहा कि जब यहां से अंग्रेज़ों की फौज निकलती थी तो वे भी उसे देखने के लिए खड़े हो जाते थे। देश के लोगों पर अंग्रेज़ों ने जो इतने ज़ुल्म किए थे वह सब भी हमने देखा है। उस दौर में वे 6 बार जेल भी गए थे। अंग्रेज़ों के दौर में उन्होंने सत्याग्रह में भी हिस्सा लिया था लेकिन अंग्रेज़ों ने उन्हें जेल में डाल दिया था। जिसके बाद वे साढ़े 6 महीने जेल में रहे और इसके साथ ही 21 दिन की भूख हड़ताल भी की।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

CBI Kejriwal: सीबीआई का आरोप, आबकारी नीति साजिश में शुरुआत से शामिल थे केजरीवाल

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में अपने नवीनतम पूरक आरोप पत्र में आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(CBI Kejriwal:...

कैसा समाज चाहिए? यह हमें ही तय करना होगा

भीड़ का कोई चेहरा नहीं होता है। भीड़ हिंदू, मुसलमान, सिख या ईसाई नहीं होती है। भीड़ बस भीड़ होती है जिसमें शामिल प्रत्येक व्यक्ति एक...

तुम्हें अपनी अमीरी पर इतना घमंड क्यों है?

सुकरात का जन्म 470 ईसा पूर्व यूनान के एथेंस शहर में हुआ था। सुकरात अपने समय के सबसे चर्चित दार्शनिक थे। उनके दर्शन का...

Recent Comments