Sunday, February 23, 2025
25.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTRajasthan Kirodilal Meena: किरोड़ीलाल मीणा ने निभाया जनता से किया वादा, मंत्री...

Rajasthan Kirodilal Meena: किरोड़ीलाल मीणा ने निभाया जनता से किया वादा, मंत्री पद से दिया इस्तीफा

Google News
Google News

- Advertisement -

Rajasthan Minister Kirodi Lal Meena resigns: राजस्थान (Rajasthan) में सियासी हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान की भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा (Kirodilal Meena) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव में हार के बाद से ही उनके इस्तीफे की अटकले तेज हो गई थीं। वह दौसा सीट से हार गए थे। किरोड़ीलाल मीणा ने खुद इस बारे में बताया भी था। किरोड़ी लाल ने कहा कि सभी सरकारी सुविधाओं से दूरी बना ली है। मैंने पहले ही जनता के बीच इस्तीफे का एलान कर दिया था।

Rajasthan Kirodilal Meena:सभा में की थी राजनीति छोड़ने की घोषणा

xr:d:DAF7WehKzf4:10,j:4433085054840808020,t:24013014

राजस्थान (Rajasthan) विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिली थी। हालांकि, लोकसभा चुनाव में उसे 25 में से 14 सीटें ही मिल पाईं। जबकि लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने 25 में से 25 सीटें जीती थीं। इस बार के लोकसभा चुनाव में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा (Kirodilal Meena) को हार मिली थी। इसके बाद उन्होंने टोंक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजदगी में ही कहा था कि अगर कोई 5 वर्ष में सुखबीर जौनापुरिया को पराजित करने वाले हरीश मीणा के मोबाइल नंबर और ठिकाना भी बता दे तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। किरोड़ी लाल मीणा ने जौनापुरिया के लिए कहा कि वे सांसद रहे और 10 साल तक आपकी खूब सेवा की, लेकिन आपने पता नहीं किन लोगों के बहकावे में आकर उन्हें हरवा दिया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व मे पीएचईडी मंत्री हर घर तक पीने का पानी पहुंचाने वाले हैं। मंत्री हीरालाल नागर का ऊर्जा विभाग भी अगले डेढ़ वर्ष में इस तरह की व्यवस्था कर देगा कि किसानों को चौबीसों घंटे बिजली मिल सकेगी।

10 साल सांसद रहे हैं किरोड़ी लाल मीणा

किरोडी लाल मीणा (Kirodilal Meena) 6 बार राजस्थान (Rajasthan) के विधायक रहे हैं। वहीं दो बार सांसद भी रहे हैं। वह दूसरी बार मंत्री बने थे। मीणा एक बार राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। किरोडीलाल मीणा भजनलाल सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग और श्रम नियोजन जैसे बड़े विभाग संभाल रहे थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

महिला की पहचान नाम से होगी या ‘तलाकशुदा’ से?

- सोनम लववंशी समाज में भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है। यह सोच, संस्कार और व्यवस्था का दर्पण होती है। जब भाषा में...

वासुदेव अरोड़ा वार्ड नम्बर 37 के मतदाताओं की एक मात्र पंसद

समस्याओं का एक ही समाधान, तीर कमान तीर कामन फरीदाबाद। नगर निगम के वार्ड नम्बर 37 के र्निदलीय उम्मीदवार वासुदेव अरोड़ा को मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है उनके समर्थकों के तूफान की तेज हवाओं में बाकि सभी उम्मीदवारों की हवा निकल रही है। वार्ड नम्बर 37 में मतदाताओं की एकमात्र पंसद वासुदेव अरोड़ा हैं और वार्ड की जनता जान चुकि है कि समस्याओं का एक ही समाधान तीर कमान। वासुदेव अरोड़ा ने सैक्टर 9 के डोर टू डोर अभियान में मतदाताओं को कहा कि वह अपने वार्ड की सभी समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और इन समस्याओं के समाधान के लिये 2 मार्च को आप मेरे चुनाव चिन्ह तीर कमान के सामने वाला बटन दबाकर मुझे नगर निगम में पार्षद के रूप में भेजें। समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि वासुदेव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से बिना किसी पावर के अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान करते रहते है इसलिये आज हम सभी का कर्तव्य बनता है कि वासुदेव अरोड़ा की सेवाओं को सरकारी ताकत देकर अपने वार्ड के विकास को गति प्रधान करें। सैक्टर 9 में डोर टू डोर अभियान में हर घर से लोग उनको वोट देने का वादा करके उनके साथ समर्थन में उनके हक में वोट की अपील करने उनके साथ निकलते जा रहे थे और वहाँ के लोगों का कहना है कि बाकि नेता केवल वोट के समय नजऱ आते है लेकिन वासुदेव अरोड़ा हर समय उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं इसलिये इस बार उनके बहुत ही भारी मतों से एकतरफा जीत के साथ नगर निगम पंहुचायेंगें। वासुदेव अरोड़ा

नादान और नफरत करने वाले क्या जानें ‘उर्दू की मिठास’

तनवीर जाफ़री                                 आपने छात्र जीवन में उर्दू कभी भी मेरा विषय नहीं रहा। हाँ हिंदी में साहित्य रत्न होने के नाते मेरा सबसे प्रिय...

Recent Comments