Sunday, February 23, 2025
25.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTUK General Election: ब्रिटेन में प्रधानमंत्री के लिए वोटिंग जारी, सुनक के...

UK General Election: ब्रिटेन में प्रधानमंत्री के लिए वोटिंग जारी, सुनक के चुनावी भविष्य का होगा फैसला

Google News
Google News

- Advertisement -

यूनाईटेड किंगडम (UK General Election) में गुरुवार को आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे और भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे से वोटिंग जारी है। इस चुनाव में प्रधानमंत्री एवं कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है। सुनक का मुख्य मुकाबला लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर से है।

यूनाईटेड किंगडम (यूके) चुनाव में 6.7 करोड़ की आबादी अपना नया प्रधानमंत्री चुनने के लिए वोटिंग कर रही है। ये चुनाव यूनाइटेड किंगडम UK General Election) के सभी हिस्सों इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स शामिल में होंगे। 2024 के आम चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि शुक्रवार 7 जून 2024 थी।

वर्तमान प्रधानमंत्री सुनक ने मतदाताओं से ‘कर बढ़ाने वाली’ लेबर पार्टी को ‘बहुमत’ न देने की अपील की है। बता दें कि इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में 650 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार खड़े किए गए हैं। दो मुख्य दलों के अलावा, लिबरल डेमोक्रेट्स, ग्रीन पार्टी, स्कॉटिश नेशनल पार्टी (एसएनपी), एसडीएलपी, डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी (डीयूपी), सिन फिएन, प्लेड सायमरू, रिफॉर्म पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं। कई निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं।

ब्रिटेन UK General Election) के शहरभर में बनाए गए करीब 40,000 मतदान केंद्र स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे खुल गए। लगभग चार करोड़ 65 लाख मतदाता अपनी पसंद के उम्मीदवार का चुनाव कर रहे हैं। इस बार मतदान केंद्र पर पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। मतदान स्थानीय समयानुसार रात दस बजे समाप्त होंगे। इसके बाद चुनाव बाद के सर्वेक्षण आने प्रारंभ हो जाएंगे। इनसे इस बात की झलक मिलेगी कि देश में राजनीतिक परिदृश्य कैसा रहने वाला है।

ऋषि सुनक ने बुधवार को लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘यही बात हमें एकजुट करती है। हमें लेबर पार्टी की बहुमत वाली सरकार बनने से रोकना होगा जो आप पर कर बढ़ाएगी। ऐसा करने का एकमात्र तरीका है, कल कंजर्वेटिव पार्टी को वोट देना।’’ देश में 2019 में हुए आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी 365 सीटों पर जीती थी वहीं लेबर पार्टी ने 202 सीट जीती थीं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

वासुदेव अरोड़ा वार्ड नम्बर 37 के मतदाताओं की एक मात्र पंसद

समस्याओं का एक ही समाधान, तीर कमान तीर कामन फरीदाबाद। नगर निगम के वार्ड नम्बर 37 के र्निदलीय उम्मीदवार वासुदेव अरोड़ा को मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है उनके समर्थकों के तूफान की तेज हवाओं में बाकि सभी उम्मीदवारों की हवा निकल रही है। वार्ड नम्बर 37 में मतदाताओं की एकमात्र पंसद वासुदेव अरोड़ा हैं और वार्ड की जनता जान चुकि है कि समस्याओं का एक ही समाधान तीर कमान। वासुदेव अरोड़ा ने सैक्टर 9 के डोर टू डोर अभियान में मतदाताओं को कहा कि वह अपने वार्ड की सभी समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और इन समस्याओं के समाधान के लिये 2 मार्च को आप मेरे चुनाव चिन्ह तीर कमान के सामने वाला बटन दबाकर मुझे नगर निगम में पार्षद के रूप में भेजें। समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि वासुदेव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से बिना किसी पावर के अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान करते रहते है इसलिये आज हम सभी का कर्तव्य बनता है कि वासुदेव अरोड़ा की सेवाओं को सरकारी ताकत देकर अपने वार्ड के विकास को गति प्रधान करें। सैक्टर 9 में डोर टू डोर अभियान में हर घर से लोग उनको वोट देने का वादा करके उनके साथ समर्थन में उनके हक में वोट की अपील करने उनके साथ निकलते जा रहे थे और वहाँ के लोगों का कहना है कि बाकि नेता केवल वोट के समय नजऱ आते है लेकिन वासुदेव अरोड़ा हर समय उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं इसलिये इस बार उनके बहुत ही भारी मतों से एकतरफा जीत के साथ नगर निगम पंहुचायेंगें। वासुदेव अरोड़ा

नादान और नफरत करने वाले क्या जानें ‘उर्दू की मिठास’

तनवीर जाफ़री                                 आपने छात्र जीवन में उर्दू कभी भी मेरा विषय नहीं रहा। हाँ हिंदी में साहित्य रत्न होने के नाते मेरा सबसे प्रिय...

Recent Comments