Monday, September 16, 2024
28.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAHaryana Election2024 : दिपेंद्र हुड्डा ने कहा, चुनाव में भाजपा का हिसाब-किताब...

Haryana Election2024 : दिपेंद्र हुड्डा ने कहा, चुनाव में भाजपा का हिसाब-किताब चुकता करेगी जनता

Google News
Google News

- Advertisement -

शनिवार को रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अगर भाजपा(BJP) ने प्रदेश की जनता को हिसाब नहीं दिया तो आने वाले विधानसभा चुनाव(Haryana Election2024 : ) में लोग सत्तारूढ़ दल का हिसाब-किताब चुकता कर देंगे। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम के तहत पैदल मार्च निकालने से पहले मीडिया से ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा के दस साल के शासनकाल में प्रदेश की बहुत दुर्दशा हुई है, जिसका कांग्रेस अपने 15 सवालों के जरिए जवाब मांग रही है, लेकिन जवाब कोई नहीं दे रहा है।

Haryana Election2024 : किसानों को नहीं मिल रहा MSP

हुड्डा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि महंगाई चरम स्तर पर है, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) नहीं मिल रहा है, सिंचाई के लिए नहरी पानी नहीं है, पक्की नौकरियां नहीं दी जा रही हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर भाजपा सरकार ने हिसाब-किताब नहीं दिया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा का हिसाब किताब चुकता कर देगी।

Haryana Election2024 : कल गोहाना के खेतों में पहुंचे थे हुड्डा

इससे पहले रोहतक के सांसद दीपेंद्र हड्डा शुक्रवार को हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा के तहत गोहाना के बरोदा विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकालने के बाद गांव गंगाना में किसानों से मिलने खेत में पहुंचे थे जहां किसान संदीप के खेत की ट्रैक्टर से जोताई की। इतना ही नहीं इसके बाद हुड्डा ट्यूबवेल पर नहाकर किसानों के साथ खाना भी खाए थे।

20 अगस्त को भूपेंद्र सिंह हुड्डा निकालेंगे रथयात्रा

इस अभियान के तहत दीपेंद्र हुड्डा पूरे प्रदेश में पदयात्राएं निकाल रहे हैं और लोगों के साथ संवाद कर रहे हैं। वहीं 20 अगस्त के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूरे राज्य में रथयात्रा निकालेंगे। पदयात्रा के दौरान दीपेंद्र एक दिन में दो विधानसभा क्षेत्र कवर कर रहे हैं। उनकी सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा करने की योजना है.

इस साल के अंत में होने हैं हरियाणा विस चुनाव

बता दें कि इस साल अक्टूबर-नवंबर में हरियाणा विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी के मद्देनजर सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी जुलाई माह में ही दो बार हरियाणा का दौरा कर चुके हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Haryana AAP-BJP: AAP नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा, BJP में लोकतंत्र खत्म

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (Haryana AAP-BJP:) के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी ठोक दी है। इस...

Haryana BJP Congress: बीरेंद्र सिंह ने कहा, मोदी का प्रचार भी नहीं बदल पाएगा जनता का मन

विधानसभा चुनावों (Haryana BJP Congress: )से पहले, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की स्थिति हरियाणा विधानसभा...

Manojjha-BJP: RJD नेता मनोज झा का BJP पर निशाना: पद की जंग के नतीजे जल्द होंगे सामने

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता मनोज कुमार झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (Manojjha-BJP: ) में नितिन गडकरी के प्रधानमंत्री पद के...

Recent Comments