Sunday, February 23, 2025
20.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiयुद्ध और खेल का मिश्रित रूप है ओलंपिक

युद्ध और खेल का मिश्रित रूप है ओलंपिक

Google News
Google News

- Advertisement -

अभी कल ही झज्जर की शूटर मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर भारत को पदकों की सूची में लाकर खड़ा कर दिया है। ओलंपिक ही एकमात्र ऐसा खेल आयोजन है जिसका इतिहास बारह सौ साल पुराना है। दरअसल, उन दिनों योद्धा ही खिलाड़ी हुआ करते थे। जिन दिनों की बात कर रहे हैं, उन दिनों युद्ध और खेल एक दूसरे समानार्थी हुआ करते थे। आधिकारिक तौर पर पहला ओलंपिक 776 ईसा पूर्व आयोजित किया गया था। प्राचीन ग्रीक के पेलोपोन्नीस शहर में ओलंपिया पर्वत के किनारे यह प्रतिस्पर्धा आयोजित होने के कारण इसे ओलंपिक कहा गया जो हर चार साल में आयोजित किया जाता था। ग्रीक में यह खेल 393 ईस्वी तक आयोजित किया जाता रहा।

आधुनिक ओलंपिक खेल यूनान की राजधानी एथेंस में 1896 में फ्रांस के बैरन पियरे डी कुबर्टिन के प्रयास से शुरू हुए। वैसे तो दुनिया भर में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, लेकिन ओलंपिक ही एक मात्र ऐसा आयोजन है जिसमें भाग लेने वाला हर खिलाड़ी इंसानी हिम्मत, ताकत और क्षमताओं का इंतहान देता है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को बाधा दर बाधा पार करते हुए अपने आप को सर्वश्रेष्ठ साबित करना पड़ता है। दुनिया भर से आए खिलाड़ियों के बीच अपने को साबित करते हुए विजयी होना, बहुत बड़ी बात है। करोड़ों साल के जैविक विकास क्रम को पार करते हुए मनुष्य आज जहां तक पहुंचा और उसने जो क्षमताएं हासिल की हैं, उसके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का नाम ही ओलंपिक है। प्राचीन काल में जब ओलंपिक आयोजित किए जाते थे, तो वह जीवन मरण का प्रश्न होता था। योद्धा रूपी खिलाड़ी जानते थे कि तनिक भी चूक का मतलब मौत।

ऐसी स्थिति में खिलाड़ी अपने प्रत्येक क्षमता, प्रतिभा और कला का प्रदर्शन करता था। मरना है या मारना है, प्रत्येक खिलाड़ी का यही ध्येय होता था। यही वजह है कि आज भी खेल को एक तरह का युद्ध ही माना जाता है। आज बस फर्क इतना आया है कि पराजित होने वाले प्रतिस्पर्धी को मरना नहीं पड़ता है। लेकिन जीत के लिए भावना वही पुरानी वाली रहती है कि अगर जरा सी चूक हुई तो पदक गया। यह पदक ही साबित करता है कि वह दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। यह श्रेष्ठता की भावना ही खिलाडियों को और अच्छा और अच्छा करने को प्रेरित करती है।

ओलंपिक ही वह जगह है, जहां हर तरह के जोखिम उठाए जाते हैं। यह हर असंभव को संभव करके दिखाने का प्रयास किया जाता है। उसैन बोल्ट ने 43.99 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़कर बता दिया था कि यदि इंसान चाहे तो वह अपनी क्षमता को मशीनों से आगे तक ले जा सकता है। बोल्ट का 100 मीटर में 9.58 सेकेंड का समय अब तक का सबसे तेज व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ वैधानिक समय है। ओलंपिक खेलों में भाग लेना ही सबसे बड़ी चुनौती है। इन खेलों के लिए श्रेष्ठ खिलाड़ी ही चुने जाते हैं। बस, इन श्रेष्ठों को अपने को सर्वश्रेष्ठ साबित करना होता है।

-संजय मग्गू

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

नादान और नफरत करने वाले क्या जानें ‘उर्दू की मिठास’

तनवीर जाफ़री                                 आपने छात्र जीवन में उर्दू कभी भी मेरा विषय नहीं रहा। हाँ हिंदी में साहित्य रत्न होने के नाते मेरा सबसे प्रिय...

वासुदेव अरोड़ा वार्ड नम्बर 37 के मतदाताओं की एक मात्र पंसद

समस्याओं का एक ही समाधान, तीर कमान तीर कामन फरीदाबाद। नगर निगम के वार्ड नम्बर 37 के र्निदलीय उम्मीदवार वासुदेव अरोड़ा को मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है उनके समर्थकों के तूफान की तेज हवाओं में बाकि सभी उम्मीदवारों की हवा निकल रही है। वार्ड नम्बर 37 में मतदाताओं की एकमात्र पंसद वासुदेव अरोड़ा हैं और वार्ड की जनता जान चुकि है कि समस्याओं का एक ही समाधान तीर कमान। वासुदेव अरोड़ा ने सैक्टर 9 के डोर टू डोर अभियान में मतदाताओं को कहा कि वह अपने वार्ड की सभी समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और इन समस्याओं के समाधान के लिये 2 मार्च को आप मेरे चुनाव चिन्ह तीर कमान के सामने वाला बटन दबाकर मुझे नगर निगम में पार्षद के रूप में भेजें। समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि वासुदेव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से बिना किसी पावर के अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान करते रहते है इसलिये आज हम सभी का कर्तव्य बनता है कि वासुदेव अरोड़ा की सेवाओं को सरकारी ताकत देकर अपने वार्ड के विकास को गति प्रधान करें। सैक्टर 9 में डोर टू डोर अभियान में हर घर से लोग उनको वोट देने का वादा करके उनके साथ समर्थन में उनके हक में वोट की अपील करने उनके साथ निकलते जा रहे थे और वहाँ के लोगों का कहना है कि बाकि नेता केवल वोट के समय नजऱ आते है लेकिन वासुदेव अरोड़ा हर समय उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं इसलिये इस बार उनके बहुत ही भारी मतों से एकतरफा जीत के साथ नगर निगम पंहुचायेंगें। वासुदेव अरोड़ा

Recent Comments