Friday, October 18, 2024
35.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiभारत-पाक की दो मांओं ने पूरी दुनिया को दी सीख

भारत-पाक की दो मांओं ने पूरी दुनिया को दी सीख

Google News
Google News

- Advertisement -

मां किसी भी देश, धर्म या जाति की हो, महान ही होती है। मां के लिए दुनिया की किसी भी भाषा में जो शब्द है, वह उस भाषा का सबसे पवित्र शब्द होता है। इन दिनों दक्षिण एशिया के दो देशों की महान माएं चर्चा में हैं। वैसे तो इन दोनों माओं के बेटों ने भी कम कमाल नहीं किया है, लेकिन इन बेटों से कहीं आगे बढ़कर उनकी माओं ने पूरी दुनिया को यह बता दिया है कि प्रेम ही दुनिया का सबसे बड़ा सच है, नफरत नहीं। वह दोनों माएं हैं ओलंपिक में जेवलिन थ्रो में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा की मांग सरोज देवी और स्वर्ण पदक जीतने वाले अरशद नदीम की मां रजिया परवीन। इन दोनों माओं ने अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा को अपना बेटा, दोनों को एक दूसरे का दोस्त और भाई बताकर दोनों देशों के बीच की खाई को पाटने की जो कोशिश की है, वह बेमिसाल है। पूरी दुनिया यह जानती है कि पाकिस्तान का उदय एक राजनीतिक नफरत का परिणाम था।

भारत-पाक बंटवारे में आम जनता की कोई भागीदारी नहीं थी। कुछ सत्ता लोलुप राजनेताओं और धर्म या मजहब के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाने वाले चंद ठेकेदारों की नफरत की वजह से 14-15 अगस्त 1947 को एक की जगह दो देश अस्तित्व में आए थे। इस नफरत की आग को पाकिस्तान के राजनीतिज्ञों ने बुझाने की जगह समय-समय पर हवा दी। भारत विरोधी माहौल पैदा करके सत्ता हथियाते रहे और अपने देश को यही बताने की कोशिश करते रहे कि उनकी बुरी हालत के लिए भारत जिम्मेदार है। लेकिन नागरिक चाहे भारत के हों या पाकिस्तान के, श्रीलंका के हों या बांग्लादेश के, कभी एक दूसरे का बुरा नहीं चाहते हैं।

धर्म और मजहब के ठेकेदार, सत्ता हथियाने की होड़ में लगे राजनेता जनता में विष वमन करते हैं। आज बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है, हिंदुओं, सिख और ईसाइयों पर जो हमले हो रहे हैं, वह कोई लाख कहे कि वहां की आम जनता ऐसा कर रही है, तो भी विश्वास नहीं होगा। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ जो अत्याचार हो रहा है, वह एक उन्मादी भीड़ कर रही है। उन्मादी भीड़ की शक्ल में जमात-ए-इस्लामी और बीएनपी के कार्यकर्ता हैं, शोहदे हैं, गुंडे हैं और सांप्रदायिक सोच रखने वाले अराजक तत्व हैं। भीड़ का कोई चेहरा नहीं होता है। भीड़ जब उन्मादी हो जाती है, तो उसके रास्ते में जो भी आता है, उसको रौंदती हुई आगे बढ़ती है।

बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के गुंडे चुन-चुनकर उन लोगों पर हमला कर रहे हैं जिनको वो पसंद नहीं करते रहे हैं। मौके का फायदा उठाकर अपने विरोधियों को निपटाने का काम दोनों सांप्रदायिक संगठन कर रहे हैं। आवामी लीग के नेता-कार्यकर्ता और अल्पसंख्यक उनके निशाने पर हैं। इस उन्मादी भीड़ को नियंत्रित करने का काम सेना और पुलिस का था, लेकिन सेना और पुलिस ने तो इनके आगे हथियार ही डाल दिए हैं। हमें आम जनता और उन्मादी भीड़ में फर्क समझना होगा।

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Delhi Metro: इस रविवार सुबह सवा तीन बजे दौड़ेगी मेट्रो, DMRC ने किया टाइमिंग में बदलाव

दिल्ली हाफ मैराथन आयोजित होने के कारण रविवार को तड़के सवा तीन बजे से मेट्रो का परिचालन होगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली-टर्मिनल तीन)...

UGC NET Result 2024: जेआरएफ के लिए 4970, पीएचडी के लिए 112070 क्वालिफाइड

NTA UGC NET Result 2024 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जून सत्र के लिए यूजीसी नेट के परिणाम (UGC NET Result 2024) आज, 18...

Recent Comments