Thursday, September 19, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiमुसलमान के घर रहने में कोई बुराई नहीं

मुसलमान के घर रहने में कोई बुराई नहीं

Google News
Google News

- Advertisement -

स्वामी विवेकानंद धार्मिक सहिष्णुता के प्रबल समर्थक थे। उन्हें वेदांत दर्शन का विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु माना जाता है। संन्यासी जीवन जीते हुए भी वह भारत की गुलामी को लेकर चिंतित रहा करते थे। कहा जाता है कि उन्होंने भगिनी निवेदिता को प्रेरणा देकर क्रांतिकारियों से संपर्क करके अनुशीलन समिति का गठन कराया था। वे जाति, धर्म, प्रांत और संप्रदाय जैसी संकीर्ण भावनाओं से ऊपर उठ चुके थे। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में कलकत्ता के एक कुलीन बंगाली कायस्थ परिवार में हुआ था। सन 1891 की बात है।

वह देशाटन करते हुए एक बार राजस्थान के माउंट आबू पहुंचे। वहां की प्राकृतिक सुषमा को देखकर मोहित हो गए। उन्होंने वहीं कुछ दिन रहकर तपस्या करने का मन बनाया। उन्होंने माउंट आबू पर्वत में ही एक ठीक ठाक गुफा देखी और उसकी सफाई करवाकर रहने लगे। लोगों को जब पता चला कि स्वामी विवेकानंद यहां रहते हैं, तो उनके शिष्य और अन्य लोग वहां आने लगे। कुछ दिनों बाद बरसात के दिन आ गए और बारिश होने पर कुछ जीव-जंतु भी उस गुफा में शरण लेने लगे। उसी समय एक व्यक्ति आगे आया और बोला, मैं मुसलमान हूं।

यदि आप चाहें तो मेरे घर में चलकर रहें। मैं घर में आपके लिए अलग व्यवस्था कर दूं। स्वामी विवेकानंद उसके घर में चले गए। जानकारी मिलने पर खेतड़ी के महाराजा ने उन्हें अपने पास बुलाया। वहां उन दिनों धर्म चर्चा चल रही थी। महाराजा के निजी सचिव ने उनसे कहा कि हिंदू साधु होकर आप मुसलमान के घर में रह रहे हैं। विवेकानंद ने जवाब दिया कि धर्मशास्त्र में ऐसा तो कहीं नहीं लिखा है कि मुसलमान के घर में नहीं रहना चाहिए। यह सुनकर निजी सचिव शांत हो गया। बाद में खेतड़ी के महाराजा ने विवेकानंद के शिकागो जाने की व्यवस्था की।

-अशोक मिश्र

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Nadda Kharge: जेपी नड्डा का खरगे को जवाब, राहुल गांधी को महिमामंडन करना मजबूरी

भारतीय जनता पार्टी (Nadda Kharge:) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राजनीति का 'असफल उत्पाद' (फेल्ड प्रोडक्ट) करार...

डबिंग आर्टिस्ट: एक आर्टिस्टिक करियर की यात्रा:

डबिंग आर्टिस्ट वे पेशेवर कलाकार होते हैं जो फिल्म, टेलीविज़न शोज़, एनिमेशन, और वीडियो गेम के लिए आवाज़ प्रदान करते हैं। यह एक महत्वपूर्ण...

पितृपक्ष का संदेश बुढ़ापे में अपने बुजुर्गों का ख्याल रखिए

इन दिनों पितृपक्ष चल रहा है। पितृपक्ष में पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया जाता है। ब्राह्मणों को भोजन कराया जाता...

Recent Comments