Wednesday, October 16, 2024
32.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeELECTIONBJP J-K CONG: भाजपा बहुमत हासिल करने के लिए हताशापूर्ण खेल खेल...

BJP J-K CONG: भाजपा बहुमत हासिल करने के लिए हताशापूर्ण खेल खेल रही: कांग्रेस

Google News
Google News

- Advertisement -

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने से एक दिन पहले, सोमवार को कांग्रेस ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP J-K CONG: ) इस केंद्रशासित प्रदेश में बहुमत हासिल करने के खेल में लगी है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा जानती है कि जनता ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के गठबंधन को जनादेश दिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि कांग्रेस-नेकां गठबंधन के पक्ष में आने वाले फैसले को नकारने के लिए दुर्भावनापूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

BJP J-K CONG: जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में मतदान हुआ था

जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में मतदान हुआ था: 18 सितंबर, 25 सितंबर, और 1 अक्टूबर को। मतगणना मंगलवार को होनी है। ये चुनाव जम्मू-कश्मीर में 10 साल के अंतराल पर और 2019 में राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों — जम्मू-कश्मीर और लद्दाख — में विभाजित किए जाने के बाद हुए हैं।

रमेश ने कहा, भाजपा ने चाणक्य-नीति के पुराने तरीकों का सहारा लिया है

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आसन्न हार को देखते हुए भाजपा बहुमत हासिल करने के लिए हताशापूर्ण खेल खेल रही है और अपनी चाल में मदद मिल जाए, उसके लिए त्रिशंकु विधानसभा की उम्मीद कर रही है।” उन्होंने कहा कि भाजपा जानती है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने कांग्रेस-नेकां गठबंधन को स्पष्ट जनादेश दिया है। कांग्रेस महासचिव ने दावा किया, “इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को खत्म करने के लिए, उन्होंने अपनी स्वयंभू फर्जी ‘चाणक्य-नीति’ के पुराने तरीकों का सहारा लिया है। हमारे पास यह कहने के लिए स्पष्ट जानकारी और आधार है कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन के पक्ष में आने वाले जनादेश को नकारने के लिए दुर्भावनापूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।” रमेश ने कहा, “हम इस तरह के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।”

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

MAHAKUMBH 2025: रेलवे को चाहिए 1600 से अधिक अतिरिक्त कर्मचारी

प्रयागराज में 13 से 26 जनवरी, 2025(MAHAKUMBH 2025: ) तक आयोजित होने वाले महाकुंभ मेला 2025 के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा और भीड़ के...

JH BJP SOREN: भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव का आरोप, हेमंत सोरेन सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार

भारतीय जनता पार्टी (JH BJP SOREN: ) के नेता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा...

CEC-Haryana-EVM:  मुख्य चुनाव आयुक्त ने ईवीएम बैटरी स्तर के आरोपों को खारिज किया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC-Haryana-EVM:  ) राजीव कुमार ने 'ईवीएम बैटरी के विभिन्न स्तरों' के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें...

Recent Comments