Wednesday, March 12, 2025
31.4 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeDELHI NCR News in hindi - Deshrojanaदिल्ली में बारिश का प्रकोप जारी, एक बार फिर येलो अलर्ट, उत्तराखंड...

दिल्ली में बारिश का प्रकोप जारी, एक बार फिर येलो अलर्ट, उत्तराखंड और हिमाचल के क्या हाल ?

Google News
Google News

- Advertisement -

दिल्ली राजधानी पिछले कई दिनों से भारी बारिश की मार झेल रही है जिसके चलते आज राहत मिली हैं। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लोग बारिश की खूब मार झेल रहे है। इसके साथ ही हरियाणा के बराज डैम से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली के कई इलाके बारिश की चपेट में आ गए है। दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बुधवार को दिल्ली के इलाको में हलकी बारिश देखने को मिली है। लेकिन वही दिल्ली का मौसम पूरा दिन सुहाना बना रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 15 और 16 जुलाई को बारिश होने की सम्भावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने इसको लेकर वहाॅंं पर येलो अलर्ट जारी कर दिया हैं। 

आज मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बारिश के अगले सप्ताह के आसार बने हुए है। इसी के चलते अनुमान लगाया जा रहा है  कि दिल्ली में रविवार और शनिवार को तेज बारिश हो सकती है। तापमान में इसी कारण गिरावट भी दर्ज की जाएगी। दिल्ली में कई इलाको में तेज बारिश के चलते लबालब पानी भर गया हैं। निचले इलाको में रहने वाले लोगो को दिल्ली सरकार ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के निर्देश दिए है।   

वही हिमाचल प्रदेश सरकार कि माने तो  कुल्ली-मनाली से  करीब 25 पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। हालाँकि अब भी सैकड़ो पर्यटक पहाड़ो में फसे हुए है। 1100 से अधिक सडको पर भूस्खलन के बढ़ते मामलों के कारण आवगमन थप पड़ा हुआ है। वही उत्तराखंड में भी भरी बारिश का प्रकोप जारी है। तीन लोगो की इसी कारण नदी में डूबने से मौत हो गई है।  राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य को 413 करोड़ रुपये देने पर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments