Monday, March 10, 2025
19.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTdelhi fever: दिल्ली में दिमागी बुखार का एक मामला सामने आया

delhi fever: दिल्ली में दिमागी बुखार का एक मामला सामने आया

Google News
Google News

- Advertisement -

दिल्ली (delhi fever:)में दिमागी बुखार का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीवीबीडीसी) के दिशानिर्देशों के तहत सभी आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय शुरू कर दिए गए हैं और इस मामले को लेकर किसी प्रकार की गंभीर चिंता की बात नहीं है।

बुधवार (delhi fever:)को दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली के एक 72 वर्षीय व्यक्ति को 3 नवंबर को सीने में दर्द के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। वह 20 साल से अनियंत्रित मधुमेह और अन्य रोगों से पीड़ित था। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान उसकी दिमागी बुखार (जापानी एन्सेफलाइटिस) की जांच की गई और 6 नवंबर को उसका रक्त का नमूना लिया गया था। जांच में वह ‘आईजीएम एलिसा’ से संक्रमित पाया गया, और 15 नवंबर को उसे छुट्टी दे दी गई।

आधिकारिक डेटा के अनुसार, 2024 में 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दिमागी बुखार के कुल 1,548 मामले सामने आए, जिनमें असम से अकेले 925 मामले शामिल हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments