Saturday, February 22, 2025
20.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAAmbalaweather update:पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी,फरीदकोट और हिसार में...

weather update:पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी,फरीदकोट और हिसार में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री के पास

Google News
Google News

- Advertisement -

पंजाब और हरियाणा के (weather update:)कई क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। पंजाब के फरीदकोट में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से फरीदकोट में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

मौसम(weather update:) विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना और पटियाला में 4.8 डिग्री सेल्सियस, और पठानकोट में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा और गुरदासपुर में तापमान क्रमश: 3 डिग्री और 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा में 2.6 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 4.6 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 5.6 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में 5.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। गुरुग्राम में 6.2 डिग्री, कुरुक्षेत्र में 6.7 डिग्री और अंबाला में 7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments