- Advertisement -
इतिहास में 21 दिसंबर का दिन विज्ञान जगत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वर्ष 1898 में, इस दिन पियरे और मैरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की। खनिजों का अध्ययन करते हुए, उन्होंने पाया कि यूरेनियम को अलग करने के बाद भी खनिज के शेष हिस्से में एक रेडियोधर्मी तत्व मौजूद था। इस तत्व को उन्होंने “रेडियम” नाम दिया।
21 दिसंबर की अन्य ऐतिहासिक घटनाएं:
- 1898: पियरे और मैरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की।
- 1910: इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत।
- 1914: अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म ‘तिल्लीस पंचर्ड रोमांस’ रिलीज हुई।
- 1931: आर्थर वेन द्वारा बनाया गया पहला क्रॉसवर्ड ‘न्यूयॉर्क वर्ल्ड’ अखबार में प्रकाशित हुआ।
- 1949: पुर्तगाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।
- 1952: सैफुद्दीन किचलू सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।
- 1963: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा का जन्म।
- 1968: केप केनेडी स्पेस सेंटर से ‘अपोलो-8’ का प्रक्षेपण। यह पहला मिशन था जिसमें इंसान ने धरती की कक्षा से बाहर कदम रखा।
- 1975: मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।
- 1988: स्कॉटलैंड की सीमा के पास लॉकरबी शहर में पैन एम का जंबो जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 258 यात्रियों की मौत हुई।
- 1998: नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस्तीफा दिया।
- 2008: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अभिनेता शाहरुख खान को ‘न्यूज वीक’ पत्रिका की दुनिया के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया।
- 2011: प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक पी. के. आयंगर का निधन।
- 2012: दक्षिण कोरियाई गायक का ‘गंगनम स्टाइल’ यूट्यूब पर एक अरब बार देखा जाने वाला पहला वीडियो बना।
- Advertisement -