Wednesday, February 26, 2025
18.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTGovernor Akhilesh:किस बात पर अखिलेश ने लिखा-"सत्य वचन"

Governor Akhilesh:किस बात पर अखिलेश ने लिखा-“सत्य वचन”

Google News
Google News

- Advertisement -

समाजवादी(Governor Akhilesh:) पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की टिप्पणी पर सरकार पर तंज कसा है। पटेल ने राजभवन में संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरी है, लेकिन “इसे महिलाओं के लिए 100 प्रतिशत सुरक्षित कहा जा सके, इसमें अभी समय है।” यादव ने बृहस्पतिवार शाम एक समाचार पत्र की क्लिप साझा की जिसमें इस टिप्पणी को शीर्षक बनाया गया है। अखिलेश ने लिखा, “सत्य वचन।”

राज्यपाल (Governor Akhilesh:)ने बातचीत के दौरान यह भी कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि एक दिन ऐसा आएगा जब महिलाएं संसद में बहस करेंगी और उनके पति खाना बनाने के बाद उनका इंतजार करेंगे। उन्होंने कहा, “तथ्य यह है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने से पहले महिलाओं के लिए शाम पांच बजे के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल था। यह स्थिति गुजरात से बिल्कुल उलट थी, जहां महिलाएं आधी रात को बिना किसी डर के घूम सकती हैं। अब उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के मोर्चे पर भी स्थिति काफी सुधर गई है।” आनंदीबेन पटेल ने कहा था, “लेकिन यदि आप पूछें कि क्या यह राज्य 100 प्रतिशत सुरक्षित है तो मैं कहूंगी कि अब भी काफी कुछ करना बाकी है।”

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

लय-प्रलय को आधीन करने वाले शिव को समझना आसान नहीं

संजय मग्गूकल यानी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। कहते हैं कि इसी दिन शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। यह भी कहा जाता है...

पहले जूते और दरवाजे से माफी मांगो

बोधिवृक्षअशोक मिश्रक्रोध इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है। जब इंसान के ऊपर क्रोध हावी होता है, तो वह आगा-पीछा नहीं सोच पाता है। वह...

निकाय चुनाव में लड़ने से पहले ही हथियार डालते विपक्षी दल

संजय मग्गूनगर निकाय चुनाव प्रचार में सिर्फ चार ही दिन बचे हैं। राजनीतिक दलों में जिस तरह चुनावी सरगर्मी इन दिनों दिखाई देनी चाहिए...

Recent Comments