हरियाणा में लगातार (Haryana News:)दूसरे दिन भी बारिश का सिलसिला जारी है। सुबह से पानीपत समेत कई स्थानों पर बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।
इसके (Haryana News:)अलावा, 19 जिलों में कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। इन जिलों में शीतलहर भी चलेगी।
शुक्रवार को सोनीपत में 29 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बाद नमी के कारण फसलों में कीटों की संख्या बढ़ सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों की निगरानी करें और नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्रों व कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के बाद ही दवाइयों का छिड़काव करें।
आने (Haryana News:)वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। बारिश के बाद धुंध भी बढ़ेगी। 29 दिसंबर से हवा की दिशा पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर बदल जाएगी, जिससे पहाड़ों से ठंडी हवा मैदानी इलाकों में प्रवेश करेगी। इसके कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 दिसंबर से पूरे प्रदेश में सुबह के समय कोहरे की संभावना है।
27 दिसंबर को हिसार, सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद और कैथल के कई गांवों में ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं। सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं, सरसों और चने की फसलों को हुआ, साथ ही इन जिलों में सब्जियों की फसल भी खराब हो गई है।