देश रोजाना: हरियाणा में पिछले कई दिनों से भारी बारिश के कारण बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि अगले 4 दिन तक मानसून एक्टिव रहने वाला है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने एक बुलेटिन जारी किया है। जिसमें 22 जुलाई तक भारी बारिश होने की आशंका जताई है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने सभी 22 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। जाेकि खतरे के निशान से नीचे है।
बात करे बाढ के पानी की ताे, अब तक बाढ़ का पानी हरियाणा के फतेहाबाद तक पहुंच चुका है, लोगों को जरूरत का सामान लेने के लिए 4 फिट पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। प्रशासन ने मदद के लिए NDRF की टीम बुला ली है।
घग्गर और यमुना नदी के किनारे सालाें से बसे 557 गांवों में अभी भी बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। गांव के अलावा शहरों के 33 वार्ड भी पानी की चपेट में हैं। राज्य के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हाे चुके हैं। अब तक बाढ़ और बिजली गिरने से 34 लाेगाें की मौत हो चुकी है, दो अभी भी लापता हैं। इधर, दिल्ली सरकार ने हरियाणा से जाने वाले भारी वाहनों की एंट्री पर लगी रोक हटा ली है।
कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में 2 युवक बाढ़ के पानी में फंस गए। मिली जानकारी के मुताबिक दाेनाे युवक नाली काे लांघकर पार कर रहे थे। जिसमें एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में LNJP अस्पताल (कुरुक्षेत्र) में भर्ती कराया गया है। मृतक की शिनाख्त 35 वर्षीय बलबीर सिंह निवासी ढकाला के रूप में हुई। 30 वर्षीय विकास उर्फ रोहित निवासी (बीबीपुर) की हालत खराब है।
मौसम विभाग ने सुबह 10 बजे तक गुहला, पिहोवा, अंबाला, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, घरौंडा, करनाल, गोहाना, इसराना, सफीदों, पानीपत, असंध , कैथल, निलोखेरी, थानेसर, शाहाबाद, नारायणगढ़ शामिल बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा के दो जिलों में घग्गर नदी अभी भी तबाही मचाए हुए है। राज्य के फतेहाबाद और सिरसा में नदी के प्रकोप से 150 गांव प्रभावित हैं। फतेहाबाद में करीब 106 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, इससे 80 हजार एकड़ फसल पानी में डूब गई है।
वहीं सिरसा में घग्गर नदी का जलस्तर ओटू हेड पर 35,300 क्यूसेक पहुंच गया है। यहां के 30 गांव में बाढ़ का पानी का खड़ा हुआ है। 10 हजार एकड़ फसल खराब हो चुकी है।
राज्य में 24 घंटे के दौरान 347 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 5861 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है। राज्य में अब तक 1362 गांवों को बाढ़ से नुकसान पहुंचा है। हरियाणा के जिले अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पलवल व सिरसा में NDRF काम कर रही है। वहीं अंबाला व फतेहाबाद में सुरक्षा, बचाव में आर्मी काम कर रही है।