Sunday, April 20, 2025
30.5 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTmanmohan singh:मॉरीशस में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज...

manmohan singh:मॉरीशस में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका

Google News
Google News

- Advertisement -

मॉरीशस ने(manmohan singh:) घोषणा की है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में शनिवार को सूर्यास्त तक सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम के कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में निजी क्षेत्र से भी ध्वज को आधा झुका कर फहराने का आग्रह किया है। मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल ने दिल्ली आकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मॉरीशस के (manmohan singh:)प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, “भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद, जनता को सूचित किया जाता है कि उनके अंतिम संस्कार के दिन, आज शनिवार को सूर्यास्त तक सभी सरकारी भवनों पर मॉरीशस का ध्वज आधा झुका रहेगा।” विज्ञप्ति में कहा गया है, “निजी क्षेत्र से भी अपील की जाती है कि सभी ध्वज आधे झुके रहें।” भारत में आर्थिक सुधारों के जनक कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। वह 92 साल के थे। सिंह ने देश के वित्त मंत्री के तौर पर भी काम किया था। प्रधानमंत्री के रूप में सिंह के कार्यकाल के दौरान मॉरीशस समेत कई प्रमुख देशों के साथ भारत के संबंधों में उल्लेखनीय सुधार हुआ था। सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments