नए साल 2025 में हरियाणा (Haryana News:)भाजपा संगठन में बड़े बदलाव होने की संभावना है। भाजपा ने संगठन चुनाव के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। 1 जनवरी से 5 जनवरी तक मंडल कमेटियों का गठन किया जाएगा, और इसके बाद मंडल चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। 6 जनवरी से 12 जनवरी तक 376 मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे। जिलाध्यक्षों के चुनाव की तिथि बाद में घोषित की जाएगी, लेकिन यह तय है कि 22 जिलों में अधिकांश जिलाध्यक्षों को बदला जाएगा।
प्रदेशाध्यक्ष मोहन (Haryana News:)लाल बड़ौली के प्रदेशाध्यक्ष बने रहने पर निर्णय भाजपा के हाईकमान द्वारा लिया जाएगा। बड़ौली को विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा की कमान सौंपी गई थी, और अब यह संभव है कि उन्हें फिर से जिम्मेदारी सौंपी जाए। फरवरी तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी होगा, इसके बाद राज्यों में प्रदेशाध्यक्ष और जिलाध्यक्षों के चुनाव होंगे।
रविवार देर रात मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक चुनावों के बारे में यह फैसला लिया गया। भाजपा ने पहले ही चुनाव प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं।
प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत अब तक 41 लाख सदस्य बनाए गए हैं, जिनमें 31 हजार सक्रिय सदस्य शामिल हैं। उनका लक्ष्य 50 लाख नए सदस्य बनाने का था, और अभी 9 लाख सदस्य बनाने की कमी है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। बड़ौली ने यह भी बताया कि पहले 313 मंडल थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाकर 376 कर दी गई है।