Tuesday, February 4, 2025
16.3 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeDelhiAAP BJP:भाजपा को विकास कार्यों पर प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए:संजय सिंह

AAP BJP:भाजपा को विकास कार्यों पर प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए:संजय सिंह

Google News
Google News

- Advertisement -

हाल ही में(AAP BJP:) घोषित ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान’ योजना का विरोध करने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला करते हुए राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि भाजपा को आम आदमी पार्टी (आप) की योजनाओं का विरोध करने के बजाय विकास कार्यों पर प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता ने संवाददाता सम्मेलन में भाजपा को चुनौती दी कि वह अपने शासन वाले 22 राज्यों में इसी तरह की योजना लागू करे। उन्होंने कहा, “यह शर्मनाक है कि केजरीवाल जी द्वारा ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ की घोषणा के बाद भाजपा इसका विरोध करने लगी। हर दिन वे सवाल उठा रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरा देश उनकी मंशा देख रहा है।”

सिंह ने(AAP BJP:) यह भी रेखांकित किया कि भाजपा शासित पड़ोसी राज्य हरियाणा में इमामों और मौलवियों को मानदेय के रूप में 16,000 रुपये मिलते हैं। उन्होंने यह सवाल उठाया कि भाजपा शासित 22 राज्यों में पुजारियों और सिख ग्रंथियों को ऐसी ही सहायता क्यों नहीं दी जा सकती।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा सोमवार को घोषित ‘पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना’ के तहत दिल्ली के हिंदू मंदिरों के पुजारियों और सिख ग्रंथियों को 18,000 रुपये मासिक मानदेय देने का वादा किया गया है। इस योजना की शुरुआत केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर से की। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने करोल बाग स्थित गुरुद्वारे से इस योजना का आगाज़ किया। भाजपा ने इस योजना की आलोचना करते हुए ‘आप’ पर आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

कैसे रुकें सिवरेज की सफाई में होने वाली  घटनाएं?

अशोक  मधुपकोलकता शहर में सिवरेज की सफाई के दौरान तीन श्रमिकों की मौत हो गई।घटना कोतकता  लेदर कंप्लेक्स में सीवरेज लाइन के साफ के...

सुरक्षा व्यवस्था के मध्यनजर पुलिस आयुक्त ने किया सुरजकुण्ड मेला परिसर का निरक्षण

फरीदाबाद- बता दे कि 07 फरवरी से शुरु होने वाले सुरजकुण्ड मेले के मध्य नजर पुलिस आयुक्त ने पुलिस टीम के साथ सुरजकुण्ड मेला...

Recent Comments