लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (Congress Rahul:)राहुल गांधी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की परीक्षा से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा देश के युवाओं के भविष्य को नष्ट कर रही है।
राहुल (Congress Rahul:)गांधी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भाजपा भारत के युवाओं का एकलव्य जैसा अंगूठा काट रही है और उनका भविष्य खत्म कर रही है। सरकारी भर्तियों में विफलता एक बड़ा अन्याय है।” उन्होंने कहा, “पहले तो भर्तियां नहीं निकलतीं। अगर भर्तियां निकलती भी हैं, तो परीक्षाएं समय पर नहीं होतीं। जब परीक्षाएं होती हैं, तो पेपर लीक हो जाते हैं। और जब युवा न्याय की मांग करते हैं, तो उनकी आवाज को बेरहमी से दबा दिया जाता है।”
राहुल ने (Congress Rahul:)हालिया घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के बाद अब मध्य प्रदेश में एमपीपीएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ियों का विरोध करने वाले दो छात्रों को जेल में डाल दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम तब उठाया गया, जब मुख्यमंत्री ने स्वयं छात्रों से मिलकर उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था।
उन्होंने भाजपा पर युवाओं का भरोसा तोड़ने और लोकतांत्रिक प्रणाली को कमजोर करने का भी आरोप लगाया। राहुल ने कहा, “छात्रों के अधिकारों की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े हैं। भाजपा को युवाओं की आवाज़ दबाने नहीं देंगे।”मध्य प्रदेश में आंदोलन कर रहे छात्रों का दावा है कि एमपीपीएससी ने 700 पदों की भर्ती के वादे के विपरीत केवल 158 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी लोक सेवा परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। हालांकि, एमपीपीएससी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।