Friday, February 7, 2025
21.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaपंजाब भाजपा महिला मोर्चा दिल्ली में केजरीवाल की असलियत की खोलेंगे पोल–जय...

पंजाब भाजपा महिला मोर्चा दिल्ली में केजरीवाल की असलियत की खोलेंगे पोल–जय इंद्र कौर

Google News
Google News

- Advertisement -

आप सरकार ने पंजाब में महिलाओं को अब तक नहीं दिए 1000 रुपए,अब दिल्ली में महिलाओं को 2100 रुपए देने का किया झूठा वादा –जय इंद्र कौर

दिल्ली की महिलाएं न आए केजरीवाल के बहकावे में

लुधियाना ,(प्रीति शर्मा) भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंद्र कौर ने लुधियाना के जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सीएम भगवंत मान सरकार व दिल्ली के पूर्व अरविंद केजरीवाल पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। जय इंद्र कौर ने कहा कि सीएम मान ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने का वादा किया था। हर जिले में महिलाओं से फार्म भरवाएं थे। परन्तु तीन साल बीतने पर  भी पंजाब सरकार ने महिलाओं काे एक हजार रुपए नहीं दिए। प्रदेश में सरकार बना ली। पंजाबी आज ठगा हुआ महसूस कर रहे है। लेकिन केजरीवाल अब उक्त धोखेबाजी का फार्मूला दिल्ली चुनावों में चलाने लगे है। केजरीवाल दिल्ली में लगातार चुनावी सभाओं में महिलाओं काे 2100 रुपए देने की घाेषणा कर रहे है। उन्होंने कहा कि वे यह बताना चाहती है कि केजरीवाल झूठे है और दिल्ली की महिलाओं को ठगने की कोशिश में है। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली की महिलाओं काे आगाह करनी चाहती है कि वे केजरीवाल की बहकावे में न आए और सोच समझ कर वोट दें। केजरीवाल व उनकी टीम झूठे लाेगों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली के लोग केजरीवाल के झूठ के जाल में फंस गए तो केजरीवाल दिल्ली में  दुबारा सरकार बना लेगा और दिल्ली की  महिलाओं को पंजाब की महिलाओं  तरह  की कुछ नहीं मिलेगा।इस दौरान जय इंद्र कौर ने कहा कि केजरीवाल के दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने जैसे ठगी वाले ऐलान से बचाने के लिए पंजाब से भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियां व संगठन के नेता दिल्ली में प्रचार के लिए जाएंगे और आप के झूठे वायदों की पाेल प्रचार के दौरान खाेलेंगे ओर दिल्ली की महिलाओं को इस झूठ के प्रति जागरुक करेंगे। जिससे जनता से ठगी न की जा सकें जय इंद्र कौर ने कहा कि जब से पंजाब में आप की सरकार आई है। पंजाब विकास से दूर हो गया है। कानून व्यवस्था खराब हो गई है। शाम पांच बजे के बाद महिलाएं घर से बाहर नहीं जाना चाहती है। प्रदेश के हर जिले में महिलाओं से  लूटपाट हो रही है। आए दिन कहीं लूट तो कहीं स्नेचिंग तो कहीं हत्या की घटनाएं हो रही है। पंजाब में महिलाएं सेफ नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान झूठ बोल कर सत्ता में आ गए । लेकिन लोगों ने सब देख लिया है कि आप वोट के लिए झूठ बोलती है। यही वजह है कि निगम चुनावों में आप का बुरा हाल हुआ। जरूरी बहुमत नहीं मिला। निगम चुनावों के दौरान पटियाला में चुनाव लड़ने जा रही महिला को मारा पीटा गया। उसे कागज भरने नहीं दिया गया। उसके कपडे़ फाड़े गए और कागज ले लिए गए। आप की सरकार में महिलाओं से क्या हो रहा है। पंजाब की महिलाओं   से हो रहे दुर्व्यवहार को भाजपा दिल्ली के चुनाव प्रचार में जरूर बताएगी। जिससे वहां की महिलाएं ठगी न जाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शीनू चुग,प्रदेश खजांची गुरदेव शर्मा देबी,प्रदेश प्रवक्ता  प्रीतपाल सिंह,जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह मल्ली,यशपाल जनोत्रा,जिला उपाध्यक्ष डॉ निर्मल नय्यर,नवल जैन,प्रेस सचिव डा सतीश कुमार,सोशल मीडिया सचिव राजन पांधे,रवि बत्रा,सुरेंद्र कौशल,परवीन शर्मा आदि मौजूद थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सपरिवार किया संगम स्नान, योगी सरकार की तैयारियों को सराहा

*-औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मुख्यमंत्री सैनी का कुंभ कलश भेंट कर भव्य स्वागत किया**-नायब सिंह सैनी ने सपरिवार पवित्र डुबकी...

टेलिग्राम टास्क में 14 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड करने के मामले में 1 आरोपी को साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने जोधपुर से...

फरीदाबाद- आजकल तकनीकी के दौर में टेक्नोलॉजी का सदुपयोग के साथ-साथ दुरुपयोग भी किया जा रहा है। जिसमें साइबर ठग तकनीकी का गलत उपयोग...

सनातन आस्था की पुकार सुन पाकिस्तान से महाकुम्भ में शामिल होने आये हिंदू परिवार

*पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 68 हिंदुओं का जत्था पहुंचा महाकुम्भ प्रयागराज* *महाकुम्भ की दिव्य-भव्य व्यवस्था को देखकर अभिभूत हुए पाकिस्तान से...

Recent Comments