Saturday, February 22, 2025
20.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomePunjabChandigarhट्राइडेंट ग्रुप ने 3,000 कुशल व्यक्तियों को नियुक्ति के लिए राष्ट्रव्यापी कर्मयोगी...

ट्राइडेंट ग्रुप ने 3,000 कुशल व्यक्तियों को नियुक्ति के लिए राष्ट्रव्यापी कर्मयोगी भर्ती अभियान किया शुरू

Google News
Google News

- Advertisement -

 चंडीगढ़, 15 जनवरी:(प्रीति शर्मा)वैश्विक बिज़नेससमूह ट्राइडेंट ग्रुप ने अपने कर्मयोगी भर्ती अभियान की शुरुआत कीघोषणा की है।भर्ती अभियान का लक्ष्य भारत भर में 3,000 कुशल व्यक्तियों को नियुक्ति करना है। यह पहल एक समावेशी, सशक्त समुदाय के निर्माण और राष्ट्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए ट्राइडेंट ग्रुप की प्रतिबद्धता को दर्शाताहै।

कर्मयोगी भर्ती अभियान विशेष रूप से पंजाब में धौला, संघेरा औरमध्य प्रदेश में बुधनी क्षेत्र पर केंद्रित होगा, जहां ट्राइडेंट समूह की विनिर्माण सुविधाएं स्थितहैं।कर्मयोगी भर्ती अभियान में महिला आवेदकों और खेल पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति परविशेष जोर दिया जाएगा। 3,000 से अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्रदान करके, ट्राइडेंट ग्रुप न केवल 15,000 से अधिक पारिवारिक सदस्यों को अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित करेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देते हुए जीवन की गुणवत्ता में सुधार करेगा और साथ ही राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में योगदान देनेमें भी मदद करेगा।यह पहल स्कील डेवलपमेंट को भी बढ़ावा देगी, महिलाओं को सशक्त बनाएगी और मूल्यवान कर राजस्व उत्पन्न करेगी।

कर्मयोगी भर्ती अभियान के बारे में बात करते हुए, सुश्री पूजा लूथरा, सीएचआरओ ट्राइडेंट ग्रुप ने कहाकि, “यह अभियानहजारों लोगों के लिए सार्थक काम करने के अवसर पैदा करने के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है, साथ ही हम जिन समुदायों की सेवा में कार्यरत हैं उन पर यह एक सकारात्मक प्रभाव डालेगा। यह पहल न केवल ट्राइडेंट में हमारे कार्यबल को मजबूत करेगी, बल्कि लोगों को सशक्त बनाते हुए उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करेगी, जिससे राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत की दिशा में योगदान मिलेगा। 

कर्मयोगी भर्ती अभियान प्रक्रिया में ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन जमा करना, ऑफ़लाइन मूल्यांकन और कौशल मूल्यांकन आदिशामिलहोंगे। सफल उम्मीदवारों को ट्राइडेंट समूह मेंसंचालन, इंजीनियरिंग, रखरखाव और प्रशासन सहित विभिन्न विभागों में शामिल किया जायेगा। उन्हेंइन पदों पर 8 घंटे की कार्य शिफ्ट के लिए 50,000 रुपये प्रति माह का प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा, जिससे सम्मानजनक वेतन और बेहतर कार्य-जीवन संतुलन भी सुनिश्चित होगा।

इस विशेष भर्ती अभियान के शुभारंभ के साथ, ट्राइडेंट ग्रुप अपने द्वारा सेवा प्रदान किए जाने वाले समुदायों पर सकारात्मक प्रभाव डालने के प्रति अपने समर्पण की पुष्टि करता है।

ट्राइडेंट ग्रुप के बारे में : 

ट्राइडेंट ग्रुप की प्रमुख कंपनी ट्राइडेंट लिमिटेड, टेक्सटाइल और पेपर उद्योग में एक अग्रणी वैश्विक खिलाड़ी है। लुधियाना, पंजाब में स्थित, ट्राइडेंट भारत में होम टेक्सटाइल के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है, जिसमें यार्न, बाथ और बेड लिनन और गेहूं के भूसे से बने पेपरसहित व्यापक उत्पाद रेंज है। अपनेउत्पादों की गुणवत्ता, कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी और पर्यावरण संरक्षण के उच्चतम मानकों को आगे बढ़ाने केप्रति ट्राइडेंट की प्रतिबद्धता ने कंपनी को ग्राहकों, विक्रेताओं और विभिन्न सरकारी संस्थाओं से व्यापक मान्यता और कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त कियेहैं। बरनाला (पंजाब), धौला (पंजाब) और बुधनी (मध्य प्रदेश) में अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधाओं के साथ, ट्राइडेंट वैश्विक ग्राहक आधार की सेवा करता है, टेक्सटाइल और पेपरक्षेत्र में मानकों को लगातार आगे बढ़ाता है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments