Thursday, March 13, 2025
32.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadबिहार से लेकर आई थी गांजा, 2.9 किलोग्राम गांजा सहित महिला आरोपी...

बिहार से लेकर आई थी गांजा, 2.9 किलोग्राम गांजा सहित महिला आरोपी गिरफ्तार

Google News
Google News

- Advertisement -

2.9 किलोग्राम गांजा सहित महिला आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार, बिहार से लेकर आई थी गांजा,

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त मकसूद अहमद के द्वारा शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए नशा तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने गांजा सहित महिला आरोपी लेला बेगम को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार महिला लेला बेगम गांव बरहिमा जिला गोपालगंज बिहार की रहने वाली है। महिला को अपराध शाखा टीम ने 12 मार्च को गस्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से बाई-पास रोड सेक्टर-37 क्षेत्र से काबू किया है।  महिला से 2.926 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी महिला के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में मामला दर्ज किया गया है।

महिला से पूछताछ में सामने आया कि वह गांजा को बिहार से फरीदाबाद किसी को देने के लिए आई थी। जिसके लिए उसको 10 हजार रुपए मिलते। जिसको मामले में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

एक्सप्रेस वे पर केंटर ने इको को टक्कर मारी,19 घायल ,एक गम्भीर ,इको में लगी आग

देश रोजाना,हथीन। कुंडली मानेसर एक्सप्रेस वे पर गांव मंडकौला के निकट केंटर ने इको गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इको गाड़ी...

पोक्सो एक्ट के मामले में, मां और बेटा दिनों गिरफ्तार

पोक्सो एक्ट के मामले में पुलिस चौकी अग्रसेन की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी की मां भी गिरफ्तार फरीदाबाद-पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ कुशलपाल...

Recent Comments