देश रोज़ाना: आज हरियाणा के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन जिलों में पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी शामिल है इसके अलावा पंचकूला, यमुनानगर, सोनीपत, पानीपत में भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर हरियाणा के कुछ जिलों में रात भर बारिश होने के कारण घर का जलस्तर बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।
वहीं दक्षिण हरियाणा के कई राज्यों में इस समय बारिश का दौर जारी है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम फरीदाबाद, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में बहुत तेज बारिश हो रही है और संभावना है कि सुबह 10 बजे तक यह बारिश इसी तरह जारी रहेगी।
हरियाणा के कैथल जिले के चीका से गुजर रही घग्गर नदी का जलस्तर बारिश के कारण सिर बढ़ने लगा है। नदी के आसपास बसे हुए गांव की हालत इससे बिगड़ सकती है। चीका में घग्गर नदी का जलस्तर 14 फीट से बढ़कर अब 19 फीट हो गया है। जो खतरनाक लेवल से 23 फीट ऊपर बह रही है।
अब तक बाढ़ से 40 लोगों की मौत हो चुकी है। 6 लोग घायल घायल हैं और 2 अभी भी लापता हैं।