Thursday, March 13, 2025
32.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaकुलगाम से लापता हुआ भारतीय सेना का जवान, उसकी कार पर मिले...

कुलगाम से लापता हुआ भारतीय सेना का जवान, उसकी कार पर मिले खून के धब्बे

Google News
Google News

- Advertisement -

एक भारतीय सेना का जवान जम्मू कश्मीर के कुलगाम में गायब ही गया। उस बीच जवान की कार से खून के धब्बे भी पाए गए है। बड़े स्तर पर इस बारे में सेना ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। लापता हुए जवान का पता लगाने में सेना और पुलिस दोनों ही जुट चुकी है। आपको बता दे कि सेना का जवान जावेद अहमद वानी शनिवार से लापता है। परिजनों को एक कार मिली है जिसमे वो अपने घर गए थे। सेना के जवान की आयु 25 साल है जो कि लेह में तैनात थे।

जावेद अहमद शनिवार की रात 8 बजे से लापता है।  पारनहाल से ही उनकी कार को बरामद किया गया है। आपको बता दे कि कुलगाम के अचथल क्षेत्र के वानी रहने वाले है। पीटीआई की माने तो अपहरण की सूचना मिलते ही भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन और घेराबंदी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि वानी अपनी कार से घर के लिए सामान लेने के लिए चौलगाम गए हुए थे। देर शाम तक जब वो घर नहीं लौटे तो परिजनों ने आसपास को गांवों में खोजबीन की।

वानी की कार खोजबीन के दौरान पारनहाल के पास मिली। परिजनों की माने तो उन्होंने जब कार को चेक किया तो उन्होंने कार को लॉक नहीं पाया। वानी की चप्पल और खून के निशान भी उसकी कार के अंदर मिले है। इस मामले की सुचना इसके बाद पुलिस को देदी गई है। जब भारतीय सेना को पता चला कि उनकी सेना का एक जवान गायब है तो उन्होंने इस मामले में दखल किया साथ ही जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर  बड़े स्तर पर खोजबीन व घेराबंदी अभियान शुरू कर दी है। 

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

पोक्सो एक्ट के मामले में, मां और बेटा दिनों गिरफ्तार

पोक्सो एक्ट के मामले में पुलिस चौकी अग्रसेन की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी की मां भी गिरफ्तार फरीदाबाद-पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ कुशलपाल...

बीजेपी ने हिसार नगर निगम चुनाव परिणाम में लहराया परचम मेयर के अलावा 20 में से 17 एमसी जीते

पतंजलि ग्रुप एवं लोक सम्पर्क अधिकारी रिटायर्ड सुरेन्द्र वर्मा ने हिसार के नवनिर्वाचित मेयर प्रवीण पोपली को सम्मानस्वरूप पुष्पगुच्छ भेंटकर दी बधाई :   ...

बिहार से लेकर आई थी गांजा, 2.9 किलोग्राम गांजा सहित महिला आरोपी गिरफ्तार

2.9 किलोग्राम गांजा सहित महिला आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार, बिहार से लेकर आई थी गांजा,फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त...

Recent Comments