Wednesday, October 16, 2024
32.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndia2024 को लेकर कर्नाटक में कांग्रेस की तैयारी----

2024 को लेकर कर्नाटक में कांग्रेस की तैयारी—-

Google News
Google News

- Advertisement -

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के बाद कांग्रेस अब लोकसभा जीतने की तैयारी में लग गई है। कांग्रेस ने प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं को लोकसभा की तैयारियों में जुट जाने की हिदायत दे दी है। कांग्रेस का लक्ष्य है कि वो इस बार कर्नाटक में कम से कम 20 लोकसभा सीटें जीतेगी। इसी रणनीति को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में बैठक हुई,जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कई नेता शामिल हुए। बैठक होने के बाद मलिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम साथ मिलकर 6.5 करोड़ वासियों के लिए प्रगति का एक नया अध्याय लिख रहे हैं। हम अपनी पांच गारंटी को पूरा करने की दिशा में कोशिश कर रहे हैं, उनका यह कहना है कि एक ऐतिहासिक जनादेश एक बड़ी जिम्मेदारी भी लाता है।

उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता 2024 लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पर अपना विश्वास जरूर जताएगी। विकास पर भरोसा है तभी तो कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलवाई। बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि पार्टी संगठन का एक वरिष्ठ नेता और एक मंत्री हर एक संसदीय सीट का प्रभारी होगा। अगले छ: से सात महीने जब तक संसद का चुनाव कार्य पूरा नहीं हो जाता है तब तक पार्टी के संगठन की पूरी तैयारी की जिम्मेदारी उनकी होगी। उनका यह कहना है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पार्टी नेतृत्व को भरोसा दिलाया है कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी कम से कम 20 लोकसभा सीटें जरूर जीतेगी।

आपको बता दें कि कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें हैं साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 25 सीट पर जीत हासिल हुई थी तो वहीं कांग्रेस को मात्र एक सीट पर संतोष करना पड़ा था जनता दल सेक्यूलर को एक सीट हासिल हुई थी। ऐसे में पार्टी की कोशिश है कि 2024 के चुनाव में बीजेपी को ज्यादा से ज्यादा नुकसान हो। चुनाव में कांग्रेस कांग्रेस पार्टी को नौ सीटें और जदयूएस को दो सीटें मिली थी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

संकटकाल में सबसे बड़ा अवलंबन होता है परिवार

संजय मग्गूसमाज की सबसे छोटी इकाई है परिवार। सबसे छोटी इकाई होने के बाद भी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। यही समाज की आधारशिला भी...

HR BJP MEETING: एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की चंडीगढ़ में कल बैठक

एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और(HR BJP MEETING: ) उपमुख्यमंत्रियों की एक बैठक चंडीगढ़ में गुरुवार को शाम 4 बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री पद...

HR SC PUNJAB: पराली जलाने के मुद्दे पर SC ने हरियाणा और पंजाब सरकारों को लगाई लताड़

उच्चतम न्यायालय ने पराली(HR SC PUNJAB: ) जलाने के मामले में उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई न करने पर हरियाणा और पंजाब सरकारों को बुधवार...

Recent Comments