दुनिया के अमीर लोगों की नई लिस्ट जारी हो गई है। इसमें भारत के भी कुछ नाम शामिल हैं। इसमें भारत के मोस्ट वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी को रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। उन्होंने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में बड़ी छलांग लगाई है। लंबे समय के बाद अमीरों की ग्लोबल लिस्ट में मुकेश अंबानी का स्थान सुधरा है। हालांकि, इस लिस्ट में अभी भी पहले नंबर पर टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मुखिया एलन मस्क काबिज हैं।
अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर मस्क
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में पहले स्थान पर 224 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क बने हुए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बर्नार्ड अरनॉल्ट और तीसरे नंबर पर जेफ बेजोस का नाम है। उनकी संपत्ति क्रमशः 191 अरब डॉलर और 163 अरब डॉलर है।
अदानी की रैंकिंग में बहुत सुधार नहीं
बता दें कि जनवरी 2023 में अदाणी समूह के खिलाफा हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी की संपत्ति में तेजी से गिरावट दर्ज की गई थी। अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी 63.9 अरब डॉलर के साथ ब्लूमबर्ग की लिस्ट में 20वें स्थान पर हैं। वहीं, मुकेश अंबानी लंबे समय से भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में पहले नंबर पर बने हुए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति फिलहाल 96.4 अरब डॉलर है और से दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11 नंबर पर हैं। एक ही दिन में उनकी संपत्ति में 22.3 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है।
दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी
ब्लूमबर्ग रियलटाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी 13 स्थान से दो स्थानों की छलांग लगाकर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। मुकेश अंबानी ने फ्रांस और मैक्सिको के अरबपतियों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मुकेश अंबानी की संपत्ति एक दिन में 223 मिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है। भारतीय शेयर बाजार में रिलायंस समूह के शेयरों के बढ़िया प्रदर्शन के कारण उनकी संपत्ति में तेजी से इजाफा हुआ है। इस साल की शुरुआत से भारतीय शेयर बाजार में 7.3 फीसदी का उछाल आया है। इस दौरान रिलायंस समूह के शेयर 10 फीसदी तक चढ़े हैं।