देश रोज़ना: आज शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। सभी राज्यों की आर्थिक स्थिति आज काफी मजबूत दिखाई देगी। पंचांग के अनुसार आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तिथि सुबह नौ बजकर जिसके पास कल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत होगी। एक नजर डालते हैं आज की राशिफल पर।
मेष राशि
आज का दिन शादी समारोह जाने वाला रहेगा। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से जितना हो सके दूर रहें। अपमान का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ राशि
आज वृषभ राशि के जातकों का मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। मिथुन राशि आज का दिन मिथुन जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव से आज रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे। आज कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन वाद विवाद का हो सकता है। किसी नए काम को करने का विचार बन रहा है लेकिन उसे रोक दें वरना नुकसान हो सकता है। वाहन संभाल कर चलाएं ।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार और व्यवसाय में सहयोगी पार्टनर से सावधान रहें वरना काम बिगड़ सकता है कोई भी पैसों का लेनदेन आज ना करें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों का दिन आज का पूर्ण होने वाला है। व्यापार व्यवसाय में कोई पार्टनरशिप कर सकता है। मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी वाणी पर संयम रखें।
तुला राशि
तुला राशि के जातक आज काफी खुश रहने वाले हैं। नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं अपनों का साथ मिलेगा परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज का दिन व्यर्थ की भागदौ।ड़ में निकलेगा। जिस कार्य के लिए आप परेशान हो रहे हैं वह आज पूरा होगा मित्रों से धोखा मिल सकता है सावधान रहें।
धनु राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा किसी बड़े काम में अड़चन आ सकती है परिवार में वाद विवाद होने से मन अशांत रहेगा स्वास्थ्य भी पूरी तरह बिगड़ सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों का दिन आज शानदार रहने वाला है व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों का दिन आज अच्छा रहेगा कोई नया कार्य आज आप शुरू करेंगे व्यवसाय में बड़ी दिल हो सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों का स्वास्थ आज बिगड़ सकता है अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना बड़ा जोखिम उठाएंगे परिवार में वाद विवाद हो सकता है जिससे परिवार में तनाव होगा।